Viral Video: घर में घुसकर खूंखार शेरनी ने किया पालतू कुत्ते का शिकार, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल से निकलकर एक खूंखार शेरनी रिहायशी इलाके में दाखिल होकर पालतू कुत्ते पर न सिर्फ हमला करती है, बल्कि उसे अपना शिकार बना लेती है. इस नजारे को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
Viral Video: वैसे तो जंगली जानवर जंगलों में देखने को मिलते हैं या फिर उन्हें चिड़ियाघरों में भी देखा जा सकता है. पिंजरे में कैद जानवर भले ही लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हों, लेकिन कई बार जंगलों से रिहायशी इलाकों में दाखिल होकर जंगली जानवर (Wild Animals) न सिर्फ आतंक मचाते हैं, बल्कि पालतू जानवरों (Pet Animals) पर हमला भी कर देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल से निकलकर एक खूंखार शेरनी (Lioness) रिहायशी इलाके में दाखिल होकर पालतू कुत्ते (Pet Dog) पर न सिर्फ हमला करती है, बल्कि उसे अपना शिकार भी बना लेती है. इस नजारे को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
इस वीडियो को animalsvault नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- क्या कुत्ता मर गया, जबकि एक ने लिखा है- शेरनी शायद भूखी है, इसे वही करने दें जो यह स्वाभाविक रुप से करती है. आप उसकी जगह पर दूसरा कुत्ता पाल सकते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगली सूअर के घर में घुसकर शेरनी ने ऐसे किया उसका शिकार, वायरल वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंची शेरनी एक घर में मौजूद पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाती है. हालांकि इस दौरान घरवाले अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश करते हुए शेरनी पर डंडे फेंकते हैं, लेकिन शेरनी पर कोई असर नहीं पड़ता है और वो कुत्ते पर अपनी पकड़ बनाए रखती है. शेरनी के खूंखार अंदाज को देखकर कोई उसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

