Viral Video: गुजरात के जूनागढ़ में व्यस्त सड़क से जा रहे लोगों के सामने अचानक से आ गया बब्बर शेर, फिर जो हुआ…

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात के जूनागढ़ में बिलखा रोड़ पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब व्यस्त सड़क से आवाजाही के दौरान अचानक लोगों के सामने बब्बर शेर आ गया. घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

राहगीरों के सामने आया शेर (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल (Forest) के आसपास की सड़क से गुजरते समय अक्सर मन में यह डर बना रहता है कि कहीं किसी शिकारी जानवर से सामना न हो जाए. कई बार उस सड़क से गुजर रहे लोगों का सामना जंगली जानवरों से हो जाता है और ऐसे कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गुजरात (Gujarat) के जूनागढ़ (Junagadh) में बिलखा रोड़ पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब व्यस्त सड़क से आवाजाही के दौरान अचानक लोगों के सामने बब्बर शेर आ गया. घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को @mprsd5 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस भाई साहब का कॉन्फिडेंस देखने लायक है. शेर को ऐसे हड़काया, मानो कोई कुत्ता खड़ा हो. दूसरे यूजर ने लिखा है- शेर भी सोच रहा होगा कहां आ गया यार. यह भी पढ़ें: Viral Video: पीछे से आकर नन्हे शेर ने पिता को बुरी तरह से डराया, कुछ ऐसा था जंगल के राजा का रिएक्शन

सड़क से गुजर रहे लोगों के सामने अचानक से आ गया बब्बर शेर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के पास से गुजरने वाली एक व्यस्त सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है, उसी दौरान एक शख्स का ध्यान सड़क के किनारे खड़े बब्बर शेर पर जाता है. शेर को देखकर कुछ लोग डर के मारे जहां अपनी गाड़ियों को रोक लेते हैं तो कुछ लोग अपना रास्ता ही बदल लेते हैं. वहीं कुछ लोग हिम्मत दिखाते हुए अपनी गाड़ियों से उतरकर शेर का वीडियो बनाने लगते हैं, जबकि शेर बिल्कुल शांत खड़े होकर लोगों को देख रहा होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Vidyut Jammwal Chants Gayatri Mantra: हॉलीवुड में गूंजा गायत्री मंत्र, विद्युत जामवाल ने 'Street Fighter' के ट्रेलर लॉन्च पर किया पाठ; VIDEO

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड