Viral Video: नदी किनारे पानी पीने पहुंचे तेंदुए ने अजगर पर मारा झपट्टा, खतरनाक अंदाज में किया शिकार
तेंदुए अपने फुर्तीले अंदाज में दूसरे जानवरों को पल भर में मौत के घाट उतार देते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुए पानी पीने के लिए नदी के किनारे पहुंचता है, लेकिन तभी उसकी नजर एक अजगर पर पड़ जाती है और वो फौरन झपट्टा मारकर अजगर को दबोच लेता है.
Viral Video: जंगल का कानून इंसानी दुनिया के कानून से बिल्कुल अलग होता है. यहां जानवर जीवित रहने के लिए अक्सर दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं. जंगली जानवरों में शेर, बाघ, चीता और तेंदुए को सबसे ज्यादा खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो अपने शिकार पर झपट्टा मारकर पल भर में उनका काम तमाम कर देते हैं. खासकर तेंदुए (Leopard) अपने फुर्तीले अंदाज में दूसरे जानवरों को पल भर में मौत के घाट उतार देते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ पानी पीने के लिए नदी के किनारे पहुंचता है, लेकिन तभी उसकी नजर एक अजगर (Python) पर पड़ जाती है और वो फौरन झपट्टा मारकर अजगर को दबोच लेता है. जिस अंदाज में तेंदुआ, अजगर का शिकार करता है, उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
अजगर का शिकार कर रहे तेंदुए के इस वीडियो को wild_animals_creation नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. आमतौर पर इस तरह का नजारा कम ही देखने को मिलता है, इसलिए लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हो गए हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: झाडियों से गुजर रहे सांप पर पड़ी मगरमच्छ की नजर, पानी से निकला और झपट्टा मारकर ऐसे किया शिकार (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे एक तेंदुआ पानी पीने के लिए पहुंचा है. पानी पीने के दौरान उसकी नजर पास में मौजूद अजगर पर पड़ती है और देखते ही देखते वो उस पर झपट्टा मार देता है. अजगर पर हमला करते ही तेंदुआ उसे अपने मुंह में दबा लेता है. हालांकि इस दौरान अजगर खुद को बचाने के लिए तेंदुए पर पलटवार करता है, लेकिन शिकारी तेंदुआ संभल जाता है और उसे मुंह में दबाकर वहां से चला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

