वायरल

Viral Video: नकली सांप के साथ पति ने किया अपनी पत्नी से प्रैंक, घबराकर उसकी गोद में कूदी महिला

सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में नकली सांप को लेकर प्रैंक करने का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स नकली सांप लेकर अपनी पत्नी के साथ प्रैंक करता है.

Viral Video: नकली सांप के साथ पति ने किया अपनी पत्नी से प्रैंक, घबराकर उसकी गोद में कूदी महिला
पति ने पत्नी के साथ किया प्रैंक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: बात जब भी किसी सांप (Snake) की होती है तो जहन में सबसे पहला शब्द जो आता है वो है डर... जी हां, क्योंकि सांप को सामने देखकर अधिकांश लोगों का डर के मारे बुरा हाल हो जाता है. सांपों (Snakes) से डरने वाले लोगों के लिए सांप के दर्शन हो जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है और सांप को वास्तव में अपने सामने देखकर उनकी हालत पतली हो जाती है. सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों के वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में नकली सांप को लेकर प्रैंक करने का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स नकली सांप लेकर अपनी पत्नी के साथ प्रैंक (Prank) करता है.

इस वीडियो को hepgul5 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके वीडियो के साथ कैप्शन में हंसी वाले इमोजी शेयर किए गए हैं. अब तक इस वीडियो को 33,731 लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने हंसी वाले इमोजी शेयर किए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अगर आप अपने दोस्त को डराना चाहते हैं तो यह एक अच्छा मजेदार ट्रैक है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- नहीं, नहीं, नहीं मैं पैरों वाले सांपों से भी नहीं निपट सकता. यह भी पढ़ें: विशालकाय किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी नागराज ने फन फैलाकर किया कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 😊😊 (@hepgul5)

वायरल हो रहे वीडियो में दरवाजे के सामने एक पति एक छोटे से सांप को रेंगते हुए देखता है और वो फौरन अपनी पत्नी को सचेत करने के लिए इशारा करता है. पत्नी को लगता है कि पति उसके साथ प्रैंक कर रहा है, इसलिए वो सांप को पकड़ने के लिए झुकती है, लेकिन जैसे ही वो सांप को पकड़ने के लिए झुकती है, सांप चलने लगता है और डर के मारे पत्नी उसकी गोद में कूद जाती है. बाद में पता चलता है कि वो सांप असली नहीं था, बल्कि उसके पति द्वारा लाया गया नकली सांप था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).