Viral Video: सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी लड़की, बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क पर भर दी उसकी मांग
एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से वापस आ रही थी कि अचानक रास्ते में उसका बॉयफ्रेंड आ जाता है और बीच सड़क पर सिंदूर से उसकी मांग भर देता है.
Viral Video: प्यार एक ऐसा रोग है, जो कब और कैसे लग जाए, इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. खासकर, आजकल के युवाओं और स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा आशिकी का भूत देखा जा रहा है. उनकी आशिकी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से देखने या सुनने को मिलते हैं, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है या फिर हंसी आ जाती है. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से वापस आ रही थी कि अचानक रास्ते में उसका बॉयफ्रेंड (Boyfriend) आ जाता है और बीच सड़क पर सिंदूर (Sindoor) से उसकी मांग भर देता है.
इस वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 96.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस छत से कई वीडियो बने हैं, लगता है सब कुछ स्क्रिप्टेड है. वहीं एक अन्य ने लिखा है- अरे... निब्बा निब्बियों जाओ और पढ़ाई करो. यह भी पढ़ें: Bhabhi Dance Video: भोजपुरी गाने पर देसी भाभी ने जबरदस्त अंदाज में लगाए ठुमके, डांस मूव्स देख हार जाएंगे दिल
बीच सड़क पर लड़के ने भरी लड़की की मांग
Low Budget Shadi 😅 pic.twitter.com/xGlR0GYzgX
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) June 5, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का राह चलती तीन स्कूली लड़कियों में से एक को पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर भर देता है. वीडियो में नजर आ रही लड़कियों की उम्र 16-17 साल बताई जा रही है. आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपने साथ लाल रंग का गुलाल लाता है और वो बीच सड़क पर लड़की की मांग भर देता है. इसके बाद लड़की भी लड़के को रंग लगाकर उसे गले लगाती है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उन्हें हंसी भी आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

