Viral Video: नदी के ऊपर टूटे हुए पेड़ पर चढ़कर स्टंट करने लगी लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा... पल भर में उतर गया सारा नशा
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जंगल में नदी के ऊपर टूटे हुए पेड़ पर स्टंट करने के दौरान लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वो नदी में गिर जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर खुद को फेमस करने का ये तरीका गलत है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, फेमस होने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से भी बाज नहीं आते हैं, लेकिन कई बार स्टंट करने के चक्कर में लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं. ऐसे कई वीडियोज भी आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जंगल में नदी के ऊपर टूटे हुए पेड़ पर स्टंट करने के दौरान लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वो नदी में गिर जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर खुद को फेमस करने का ये तरीका गलत है.
इस वीडियो को @Rupeshk14829210 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- रील का ऐसा जूनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- रील के चक्कर में युवा वर्ग पागल हो गए हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: महिला इन्फ्लुएंसर ने बिल्डिंग की सीढ़ियों पर रील बनाते समय उसे गलत तरीके से छूने पर युवक को मारा थप्पड़, देखें वीडियो
नदी के ऊपर टूटे हुए पेड़ पर चढ़कर स्टंट करने लगी लड़की
रील का ऐसा जूनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है। pic.twitter.com/8oylzDCgsL
— Rupali (@Rupeshk14829210) May 7, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जंगली के बीचों-बीच नदी के ऊपर स्टंट करती है. गौर से देखने पर समझ में आता है कि एक जगह से छोटी सी नदी बह रही है और उसके ऊपर एक टूटे पेड़ को ब्रिज के तौर पर लगाया गया है, ताकि लोग उसे पार कर सकें. वहीं रील बनाने के चक्कर में लड़की इस पर चढ़कर स्टंट करने लगती है, लेकिन अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधे पानी में गिर जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

