वायरल

मॉल के बाहर लड़की से गले लगकर ईद की बधाई लेने लग गई लंबी लाइन, VIRAL VIDEO

मॉल मैनेजर ने इसकी पुष्टि की, लेकिन यह लड़की कौन थी? इस बारे में वे नहीं बता सके. हालांकि जब लड़की लोगों को गले लगा रही थी, तब कुछ लोगों ने कमेंट भी किए. लेकिन लड़की बेझिझक सबसे गले मिलती रही.

मॉल के बाहर लड़की से गले लगकर ईद की बधाई लेने लग गई लंबी लाइन, VIRAL VIDEO
लड़की से गले लगकर ईद की बधाई लेने मॉल के बाहर लग गई लाइन (Photo Credit-Youtube)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में एक लड़की ने ईद पर सनसनी फैला दी. जानकारी के अनुसार एक मॉल  के सामने रविवार को एक लड़की के 50 से अधिक अनजान लड़कों से ईद मिलने के वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है. रविवार देर शाम अचानक व्हाट्स एप ग्रुप्स और और सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस दो मिनट की वीडियो में लड़की से ईद मिलने के लिए लड़के लाइन में खड़े दिख रहे हैं। करीब 2 मिनट का यह वीडियो उसकी सहेली ने ही बनाया. इस वीडियो को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. साथ ही इसे सोशल मीडिया पर लोग शेयर भी कर रहे है.

जानकारी के अनुसार लड़की दोस्त के साथ कांठ रोड स्थित वेब मॉल घूमने आई थी. इसी बीच उसने लड़कों को बुला-बुलाकर ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दी. उसकी सहेलियां जोर-जोर से गले मिलने वालों की गिनती कर रही थीं. इस दौरान लड़की ने 50 अधिक लोगों को गले लगाया.

मॉल मैनेजर ने इसकी पुष्टि की, लेकिन यह लड़की कौन थी? इस बारे में वे नहीं बता सके. हालांकि जब लड़की लोगों को गले लगा रही थी, तब कुछ लोगों ने कमेंट भी किए. लेकिन लड़की बेझिझक सबसे गले मिलती रही.

हालांकि वीडियो में लड़की कौन है और कहां की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2018 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).