Viral Video: सीधे भगवान के चरणों में जा गिरी लड़की, स्कूटी पर सवार होकर मंदिर के भीतर मारी खतरनाक एंट्री
वायरल वीडियो में लड़की भगवान शिव के मंदिर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी पर सवार होती है और जैसे ही वो उसका एक्सीलेटर घूमाती है, वैसे ही सीधे मंदिर के भीतर भगवान शिव के चरणों में जा गिरती है. हालांकि समय रहते वो खुद को संभाल लेती है और फौरन उठ खड़ी होती है.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार पुराने वीडियो भी फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. इसी कड़ी में एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की (Girl) अपनी स्कूटी (Scooty) के साथ सीधे मंदिर (Temple) के अंदर भगवान के चरणों में जा गिरती है. दरअसल, लड़की भगवान शिव के मंदिर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी पर सवार होती है और जैसे ही वो उसका एक्सीलेटर घूमाती है, वैसे ही वो सीधे मंदिर के भीतर भगवान शिव (Lord Shiva) के चरणों में जा गिरती है. हालांकि समय रहते वो खुद को संभाल लेती है और फौरन उठ खड़ी होती है.
यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. इस वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- भगवान सर्वशक्तिमान हैं, वो अपने दरबार में जिसे बुलाएंगे उसे जाना ही पड़ेगा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 89.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा है- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये बिना लाइन के दर्शन करने की निंजा टेक्निक है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बुजुर्ग शख्स पर चढ़ा स्टंट का बुखार, बाइक पर चढ़कर की ऐसी हरकत कि वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी
देखें वीडियो-
भगवान सर्वशक्तिमान है वो जब अपने दरबार में बुलाएगा आपको जाना ही पड़ेगा 😂 pic.twitter.com/annixA9VAr
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) December 6, 2022
इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि एक मंदिर के बाहर सफेद रंग की एक स्कूटी खड़ी है, जिस पर पापा की परी सवार है. जैसे ही लड़की स्कूटी स्टार्ट करती है, तभी स्कूटी आगे भागने लगती है और सीधे मंदिर से द्वार से टकराते हुए गर्भगृह में चली जाती है. गर्भगृह में स्कूटी एक तरफ गिरती है, जबकि उस पर सवार लड़की सीधे नंदी भगवान की प्रतिमा के पास जा गिरती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

