Viral Video: खाली सड़क पर लड़की ने 'सैंयां दिल में आना रे' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
इंटरनेट रोमांचक और मजेदार ट्रेंड्स से भरा है और हर दिन या दूसरे दिन नए वायरल चैलेन्ज ऑनलाइन सामने आती हैं. किसी भी चीज़ से ज्यादा डांस चैलेंज सबसे मज़ेदार और मनोरंजक होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें कनाडा की एक खाली गली के बीच में एक महिला सैयां दिल में आना रे गाने पर डांस करती दिख रही है...
Viral Video: इंटरनेट रोमांचक और मजेदार ट्रेंड्स से भरा है और हर दिन या दूसरे दिन नए वायरल चैलेन्ज ऑनलाइन सामने आती हैं. किसी भी चीज़ से ज्यादा डांस चैलेंज सबसे मज़ेदार और मनोरंजक होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें कनाडा की एक खाली गली के बीच में एक महिला सैयां दिल में आना रे गाने पर डांस करती दिख रही है. कैजुअल टी-शर्ट और जींस पहने, महिला सही स्टेप्स और इमोशंस के साथ गाने पर डांस करती है. पिछले महीने शेयर किए गए इस वीडियो को 4000 से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स मिले हैं. पोस्ट के हैशटैग से ऐसा लगता है कि वीडियो कनाडा के नोवा स्कोटिया (Nova Scotia) के केप ब्रेटन आइलैंड (Cape Breton Island) में शूट किया गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शोर की शिकायत के बाद एक पंजाबी प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंची कैलिफोर्निया पुलिस, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो
वीडियो को kattan_kaappy नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा साझा किया गया है और इसका कैप्शन है "सइयां दिल में आना रे."
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वीडियो वायरल हो गया है और लोगों ने उनके डांस को खूब पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा, "मैम यू जस्ट जस्ट रॉकिंग शानदार," एक यूजर ने लिखा, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "बहुत अच्छा डांस." अन्य लोगों ने कमेन्ट सेक्शन को प्यार और हार्ट इमोजीस से भर दिया. यह डांस वीडियो वायरल हो गया है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

