वायरल

Viral Video: नदी के खौलते हुए पानी से निकलती दिखीं आग की लपटें, नजारा देख हैरान हो जाएंगे आप

वायरल हो रहे वीडियो में आग और पानी एक साथ दिखाई दे रहे हैं. जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में नदी के खौलते हुए पानी में आग की लपटे उठती हुई नजर आ रही हैं. नदी में उठती आग की लपटों का यह मंजर देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Viral Video: नदी के खौलते हुए पानी से निकलती दिखीं आग की लपटें, नजारा देख हैरान हो जाएंगे आप
नदी में उठती आग की लपटें (Photo Cedits: X)

Viral Video: इस दुनिया में कई चीजें एक-दूसरे के विपरित होती हैं, जिन्हें एक साथ देख पाना काफी मुश्किल होता है. पानी (Water) में आपने लहरों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पानी में आग लगते देखा है, अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आग और पानी एक साथ दिखाई दे रहे हैं. जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में नदी (River) के खौलते हुए पानी (Boliling Water) में आग की लपटे उठती हुई नजर आ रही हैं. नदी में उठती आग की लपटों का यह मंजर देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 180.8k व्यूज मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि पानी में आग मीथेन गैस के चलते उठी है. मीथेन गैस की वजह से पानी खौल रहा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसा लगता है जैसे टेस्ला की बैटरियां, अभी भी पानी के नीचे जल रही हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है-आखिर मीथेन कहां से आई. यह भी पढ़ें: VIDEO: पढ़ाने का जुनून! बच्चों के भविष्य के लिए 2 नदियों को पैदल पार स्कूल पहुंचती हैं महिला टीचर

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक तालाब दिखाई दे रहा है, जिसके अंदर का पानी खौलता हुआ नजर आ रहा है. यहां उससे भी हैरत वाली बात तो यह है कि नदी में एक जगह पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. नदी के खौलते पानी में आग की लपटों को देख लोग हैरान दिखाई दे रहे हैं. वीडियो साउथ अफ्रीका की वाल नदी का बताया जा रहा है, जिसे एक खतरनाक नदी माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).