Viral Video: हैदराबाद में पिता ने गलती से बच्चे पर चढ़ा दी कार, मौके पर हुई मौत, देखें भयावह वीडियो

रविवार 21 नवंबर को हैदराबाद के एलबी नगर में एक एसयूवी कार के पहियों के नीचे कुचले जाने के बाद एक दुखद घटना में एक युवा लड़के की मौत हो गई. घटना के समय चार वर्षीय सात्विक मंसूराबाद में अपने घर के बाहर खेल रहा था. पुलिस के अनुसार, कार उसके पिता लक्ष्मण चला रहे थे...

वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: रविवार 21 नवंबर को हैदराबाद (Hyderabad) के एलबी नगर (LB Nagar) में एक एसयूवी (SUV) कार के पहियों के नीचे कुचले जाने के बाद एक दुखद घटना में एक युवा लड़के की मौत हो गई. घटना के समय चार वर्षीय सात्विक मंसूराबाद में अपने घर के बाहर खेल रहा था. पुलिस के अनुसार, कार उसके पिता लक्ष्मण चला रहे थे, जो उस अपार्टमेंट में रहते थे और वहीं सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं. और दुर्घटना भी वहीं हुई. यह भी पढ़ें: Mumbai: मालवणी में ड्राइवर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, देखें वायरल वीडियो

यह घटना अपार्टमेंट बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में एक एसयूवी अपार्टमेंट के बाहर गली में खड़ी है, और लक्ष्मण, वाहन की ओर बढ़ रहा है और अंदर बैठ जाता है. कुछ सेकंड बाद, युवा सात्विक दूसरे बच्चे के साथ खेलने के लिए गेट से बाहर भागता हुआ दिखाई देता है, और गाड़ी के सामने खड़ा हो जाता है. इस दौरान सात्विक पहियों के नीचे आ गया. कुछ सेकंड बाद, जब लक्ष्मण को एहसास हुआ कि क्या हुआ है, तो वह घबराहट में कार को रोककर सात्विक के शव को अपार्टमेंट के अंदर ले जाते हुए दिखाई देता है.गंभीर रूप से घायल सात्विक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एलबी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देखें वीडियो:

इस साल की शुरुआत में अगस्त में, हैदराबाद के मियापुर में एक 10 वर्षीय लड़के की अपार्टमेंट की पहली मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई, जहां उसका परिवार रहता था. बताया जाता है कि सुकेंद्र नाम का बच्चा खेलते समय गलती से बालकनी से फिसल गया और गिरने पर उसे गंभीर चोटें आईं. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सुकेंदर कथित तौर पर मियापुर पुलिस स्टेशन में एक सब-इंस्पेक्टर का बच्चा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड