Viral Video: व्हीलचेयर पर बैठा बुजुर्ग एस्केलेटर से नीचे लुढ़का...उसके बाद जो हुआ.. देखें वीडियो
एक महिला की तत्परता ने व्हीलचेयर पर बैठे एक बुजुर्ग को एस्केलेटर से लुढ़कने से बचा लिया. इस घटना का एक वीडियो, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में जैसे ही महिला बुजुर्ग व्यक्ति को एस्कलेटर से लुढ़कते हुए देखती है, वो दौड़ते हुए उस ओर जाती हैं और उन्हें बचा लेती हैं.
एक महिला की तत्परता ने व्हीलचेयर पर बैठे एक बुजुर्ग को एस्केलेटर से लुढ़कते वक्त बचा लिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में जैसे ही महिला बुजुर्ग व्यक्ति को एस्कलेटर से लुढ़कते हुए देखती है, वो दौड़ते हुए उस ओर जाती हैं और उन्हें बचा लेती हैं. व्हीलचेयर इतनी रफ़्तार में होती हैं कि महिला को उसे अपने शरीर से रोकना पड़ता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति ने गलती से एस्केलेटर की ओर आ गया, और लुढ़कने लगा. हालांकि, उसकी चीख सुनकर महिला व्हीलचेयर को लुढ़कने से रोकने के लिए दौड़ी. बुजुर्ग को बचाने के बाद महिला उस बच्चे को भी उठाया जो गिर गया था. यह भी पढ़ें: Mumbai: पुलिस कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पार करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की बचाई जान, देखें वीडियो
महिला ने समाचार वेबसाइट को बताया,'मुझे चोट लगी उसका कोई फर्क नहीं पड़ता,'मैं बस उन्हें बचाना चाहती थी." बुजुर्ग को कुछ नहीं हुआ है, जबकि बच्चे को मामूली चोटें आईं. ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से लोग इसे देखकर महिला की बहुत तारीफ़ कर रहे हैं.
देखें वीडियो:
An elderly man on a wheelchair accidentally rolled down the escalator. This woman puts her body on the line to save him. pic.twitter.com/3JkAK8BfHE
— SCMP News (@SCMPNews) April 21, 2021
महिला ने समय रहते ही बुजुर्ग को बचा लिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स महिला की बहुत प्रशंसा कर रहे हैं. वहीं वीडियो में एक महिला दूसरी ओर जा रही थी, जैसे ही उसके घटना को देखा वह भी बुजुर्ग को बचाने के लिए दौड़ी. वायरल क्लिप शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

