वायरल

Viral Video: शराबी युवकों ने अजगर को पकड़कर की ज्यादती, मौज-मस्ती के लिए जबरन पिलाई शराब

सोशल मीडिया पर अजगर को जबरन परेशान करने वाले शराबी युवकों की टोली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये शराबी युवक न सिर्फ अजगर को पकड़ते हैं, बल्कि वो उसके मुंह को खोलकर जबरन उसे शराब पिलाने लगते हैं.

Viral Video: शराबी युवकों ने अजगर को पकड़कर की ज्यादती, मौज-मस्ती के लिए जबरन पिलाई शराब
अजगर को युवकों ने जबरन पिलाई शराब (Photo Credits: X)

Viral Video: वैसे तो जब भी कोई सांप (Snake) या अजगर (Python) जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके (Residential Areas) में पहुंच जाता है तो डर के मारे लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो अपने मजे के लिए खतरनाक सांप और अजगर जैसे जीवों को भी परेशान करने से नहीं चूकते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर अजगर को जबरन परेशान करने वाले शराबी युवकों की टोली का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ये शराबी युवक न सिर्फ अजगर को पकड़ते हैं, बल्कि वो उसके मुंह को खोलकर जबरन उसे शराब पिलाने लगते हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोगों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस वीडियो को @worldXmonitor नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि जिस अफ्रीकी रॉक अजगर के साथ शराबियों ने बर्बरता की है, वो संरक्षित है. ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: टॉयलेट के अंदर से सिर निकालकर झांकने लगा 12 फुट लंबा अजगर, रोंगटे खड़े करने वाला हुआ वायरल

देखें वीडियो-

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, शराबी युवकों के एक समूह ने झाड़ियों के पास बैठे अजगर को दबोच लिया और उसे शराब पिलाना शुरु कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शराबी युवक अजगर को पकड़ने के बाद उसके साथ न सिर्फ ज्यादती करते हैं, बल्कि मौज-मस्ती के लिए उसके मुंह में जबरन शराब की पूरी बोतल उड़ेल देते हैं. वहीं एक ब्रिटिश स्नेक एक्सपर्ट की मानें तो शराब की थोड़ी मात्रा भी सरीसृप के लिए घातक हो सकती है. इससे उसके ऑर्गन फेल होने के साथ ही उसकी मौत भी हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).