Viral Video: खूंखार मगरमच्छ ने नन्हे कछुए को बनाया निवाला, बेरहमी से उतारा मौत के घाट
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिकारी मगरमच्छ बेरहमी से नन्हे कछुए को अपना निवाला बनाता है.
Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहे हैं, जिनमें शिकारी से जुड़े वीडियो देखकर हैरानी होती है, जबकि कई वीडियो देखकर हमारे होश ही उड़ जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिकारी मगरमच्छ (Crocodile) बेरहमी से नन्हे कछुए (Turtle) को अपना निवाला बनाता है. पानी का यह दैत्य नन्हे जीव की जान लेकर ही दम लेता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह ब्रूटल है, सच में मगरमच्छ के जबड़े सबसे मजबूत होते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- यह वीडियो देखना सबके बस की बात नहीं. यह भी पढ़ें: Crocodiles Hug Video: वडोदरा में बाढ़ के बीच दो मगरमच्छों का एक दूसरे को गले लगाने का वीडियो वायरल
मगरमच्छ ने कछुए को बनाया शिकार
— NATURE IS BRUTAL (@TheBrutalNature) September 2, 2024
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खूंखार मगरमच्छ ने अपने जबड़े में कछुए को फंसा रखा है और उसके चंगुल से छूटने के लिए कछुआ छटपटाने लगता है. यह शिकारी कछुए पर अपना दबाव बढ़ाने लगता है और अगले ही पल कछुए का खोल चटक कर टूट जाता है. आखिरकार शिकारी जानवर उसे अपना निवाला बनाकर ही दम लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

