Viral Video: डेट पर गर्लफ्रेंड के बालों से जूंए निकालते बॉयफ्रेंड का क्लिप वायरल, वीडियो देख नेटिज़न्स ने कहा- 'सच्चा प्यार'
बहुत से लोग एक ऐसा रिश्ता बनाने का सपना देखते हैं, जहां आप फैंसी डेट पर जाते हैं और बहुत सारे रोमांटिक पल होते हैं, लेकिन कुछ लोग एक-दूसरे का केयर करने जैसे प्यार के छोटे भावों की तलाश करते हैं. ऐसा ही एक जोड़ा नदी के किनारे आराम से डेट का आनंद ले रहा था...
Viral Video: बहुत से लोग एक ऐसा रिश्ता बनाने का सपना देखते हैं, जहां आप फैंसी डेट पर जाते हैं और बहुत सारे रोमांटिक पल होते हैं, लेकिन कुछ लोग एक-दूसरे का केयर करने जैसे प्यार के छोटे भावों की तलाश करते हैं. ऐसा ही एक जोड़ा नदी के किनारे आराम से डेट का आनंद ले रहा था, जब एक असामान्य रोमांटिक पल कैमरे में कैद हो गया, जो नेटिज़न्स के अनुसार 'सच्चा प्यार' है. यह भी पढ़ें: Jugaad Video: कटे हुए पेड़ों को ट्रक में चढ़ाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख हो जाएंगे फैन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर मीम पेज 'घंटा' द्वारा शेयर किया गया है, इसे 3.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 1 लाख 70 हजार से भी अधिक लाइक्स के साथ वायरल हो गया है. क्लिप में एक पुरुष और एक महिला नदी के किनारे सीढ़ियों पर बैठे हैं. प्रेमी अपनी प्रेमिका के पीछे बैठा होता है और फिर वह सबसे फनी 'रोमांटिक' काम करता है. जो आप डेट पर कर सकते हैं. प्रेमी अपनी प्रेमिका के बालों से जूँ निकालते हुए देखा जा सकता है. वह कितना हेल्पिंग और केयरिंग प्रेमी है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
नेटिज़न्स ने वीडियो को पूरी तरह से मजेदार पाया और कमेन्ट सेक्शन में टिप्पणियों की बाढ़ आ गई. कुछ महिलाओं ने यह कहते हुए टिप्पणी की कि उन्हें उनके जैसा पुरुष चाहिए. एक यूजर ने कमेंट किया, "जुआ ढूंढता आशिक" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैं आपको जुओं की दवा खरीद दूंगा! एक महिला ने लिखा, "इतना केयरिंग बीएफ! मुझे भी ऐसा बीएफ चाहिए! वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "अबे साले प्रेमी है या बंदर ?? जुवें निकाल रहा है?
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

