Viral Video: लड़खड़ाते कदमों से चलने की कोशिश कर रहा था बच्चा, पालतू कुत्ते ने ऐसे की अपने नन्हे दोस्त की मदद
सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे और पालतू कुत्ते का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा बच्चा लड़खड़ाते कदमों से चलने की कोशिश करता है, जबकि पालतू कुत्ता चलने में अपने दोस्त की मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है.
Child And Dog Viral Video: इंसानों और कुछ प्रजाति के जानवरों के बीच गजब की दोस्ती देखने को मिलती है. खासकर, अगर हम कुत्तों की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा वफादार और ईमानदार जानवर माना जाता है, जो न सिर्फ घर की रखवाली करते हैं, बल्कि मालिक के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहते हैं. कुत्तो की वफादारी से जुड़े कई किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं और उनसे जुड़े कई वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल ही जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे (Child) और पालतू कुत्ते (Pet Dog) का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें छोटा बच्चा लड़खड़ाते कदमों से चलने की कोशिश करता है, जबकि पालतू कुत्ता चलने में अपने दोस्त की मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कुत्ता अपने छोटे दोस्त को चलना सीखने में मदद कर रहा है. हम उनके लायक नहीं... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 393k व्यूज मिल चुके हैं और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे पिल्लों को देखकर नहीं रहा बत्तख की खुशी का ठिकाना, दिल जीत लेगा दोस्तों की अटखेलियों का यह वीडियो
चलने में छोटे बच्चे की मदद करता कुत्ता
Dog helping his little hooman friend learn to walk..🐕🐾👶🥺❤️
We don't deserve them..🙏 pic.twitter.com/PkeVNunM2N
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) November 15, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे से बच्चे के साथ एक काले रंग का कुत्ता नजर आ रहा है. बच्चा अपने लड़खड़ाते हुए कदमों से चलने की कोशिश करता है, इस दौरान बच्चा गिरने वाला होता है, लेकिन कुत्ता झट से उसके पास पहुंच कर उसे अपना सहारा देता है. बच्चा कुत्ते को पकड़कर अपने कदम आगे बढ़ाता है और जानवर बिल्कुल अपने नन्हे दोस्त के बगल में चलता है, ताकि वो उसे गिरने से बचा सके. यह वीडियों लोगों के दिलों को जीत रहा है, इसलिए लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

