Viral Video: खूंखार शेरनी के चंगुल में फंसा बच्चा, उसकी जान बचाने के लिए मां तेंदुए ने चढ़ा दी अपनी बलि
मां की ममता का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खूंखार शेरनी के चंगुल में फंसे बच्चे को बचाने में मां तेंदुआ अपनी बलि चढ़ा देती है.
Lioness Vs Leopard Viral Video: कहा जाता है कि मां (Mother) इस धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप होती है, जो किसी भी हालात में, किसी भी मुसीबत में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूत ढाल बन जाती है. अगर उसकी संतान पर कोई आंच आ जाए तो वो अपने प्राण तक दांव पर लगाने को तैयार रहती है और उसकी जान बचाने के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार रहती है. ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के साथ भी देखने को मिलता है. इसी कड़ी में मां की ममता का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें खूंखार शेरनी (Lioness) के चंगुल में फंसे बच्चे को बचाने में मां तेंदुआ (Leopard) अपनी बलि चढ़ा देती है.
भावुक करने वाले इस वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है, जिसे 15 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और मां की ममता की सराहना कर रहे हैं. बच्चे की जान बचाने के लिए मां की इस कुर्बानी को देख लोग भावुक हो गए हैं. यह भी पढ़ें: मां तो मां होती है! बारिश में खुद भीगकर बच्चों को बचाती दिखी मादा तोता, Viral Video ने जीता लोगों का दिल
बच्चे को बचाने के लिए मादा तेंदुआ ने दी अपनी बलि
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ होती है, लेकिन जैसे ही उसे आसपास शेरनी की आहट लगती है, वो अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे छुपा देती है और खुद सामने खड़ी हो जाती है. शेरनी पास पहुंचकर उस पर हमला कर देती है, इधर से मादा तेंदुआ भी अपनी पूरी ताकत लगाती है. हालांकि इस लड़ाई में वो शेरनी का मुकाबला नहीं कर पाती है और बच्चे को बचाने के लिए अपनी बलि चढ़ा देती है.