Viral Video: जबरदस्त छलांग लगाकर बिल्ली ने किया कुत्ते पर अटैक, बेचारा डॉगी देखता ही रह गया
एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली दौड़ती हुई आती है और जबरदस्त छलांग लगाकर कुत्ते पर अटैक कर देती है. बिल्ली के अटैक का जवाब देने के बजाय डॉगी बस देखता ही रह जाता है.
Viral Video: अधिकांश लोग कुत्ते (Dog) और बिल्ली (Cat) को पालतू जानवर (Pet Animals) बनाकर अपने घरों में रखते हैं. कुत्ते-बिल्ली जहां एक साथ मिल जाए तो उनके बीच की मस्ती देखने लायक होती है. वैसे तो आमतौर पर कुत्ते और बिल्लियों को एक-दूसरे का दुश्मन समझा जाता है, लेकिन चाहे उनके बीच की लड़ाई हो या फिर शरारतें, लोगों को उनकी अटखेलियां काफी पसंद आती हैं. जानवरों से जुड़े प्यारे वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली दौड़ती हुई आती है और जबरदस्त छलांग लगाकर कुत्ते पर अटैक कर देती है. बिल्ली के अटैक का जवाब देने के बजाय डॉगी बस देखता ही रह जाता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 873.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह किसी तरह की लड़ाई नहीं बल्कि बेस्ट फ्रेंड से मिलने का सबसे खास तरीका है, जबकि एक ने बिल्ली को निंजा कैट बताया है. यह भी पढ़ें: Dog Saves Child: पेट डॉग ने पड़ोसी के कुत्ते बच्चे की बचाई जान, देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
Attack! 😂 pic.twitter.com/w4w1kDsNXW
— Buitengebieden (@buitengebieden) April 13, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता घर के बैकयार्ड में आराम फरमा रहा है, तभी एक बिल्ली तेजी से दौड़ती हुई उसकी तरफ आती है और जबरदस्त छलांग लगाकर वो कुत्ते पर अटैक कर देती है. छलांग लगाकर वो कुत्ते के चेहरे को पकड़ लेती है और फिर उछल-उछलकर मस्ती करने लगती है, जबकि कुत्ता आराम से वहीं लेटा रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

