Viral Video: बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से सांड ने लगा दी छलांग, फिर जो हुआ... नजारा देख उड़ जाएंगे होश
सांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक सांड इमारत की पहली मंजिल से छलांग लगाता दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर ये ऊपर पहुंचा तो पहुंचा कैसे?
Bull Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वैसे तो तमाम तरह के वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है, लेकिन उन सब में जानवरों से जुड़े वीडियोज (Animals Video) का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. खासकर, वाइल्ड लाइफ लवर्स जानवरों से जुड़े वीडियोज देखना काफी पसंद करते हैं. जंगली जानवरों (Wild Animals) से लेकर रिहायशी इलाकों में रहने वाले जानवरों तक से जुड़ी घटनाएं भी अक्सर देखने को मिलती हैं. इसी कड़ी में सांड (Bull) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक सांड इमारत की पहली मंजिल से छलांग लगाता दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर ये ऊपर पहुंचा तो पहुंचा कैसे?
इस वीडियो को discoveragriculture नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा सीन मैंने पहले कभी नहीं देखा था, वहीं दूसरे ने लिखा है- इस सांड ने इंसानों से अच्छा जंप किया है. यह भी पढ़ें: Uttarakhand Bull Video: उत्तराखंड में एक कैफे में घुसने के बाद सांड गेट पर आ खड़ा हुआ, बाहर निकलते समय महिला पर किया हमला
इमारत की पहली मंजिल से सांड ने लगाई छलांग
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड किसी तरह से निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर चढ़ गया था, लेकिन उसे उतरने का तरीका समझ नहीं आ रहा था, लिहाजा उसने इमारत के फर्स्ट फ्लोर से नीचे छलांग लगा दी, लेकिन वो खुद को बैलेंस नहीं कर पाया और धड़ाम से गिर पड़ा. हालांकि गिरने के कुछ ही देर बाद वो उठ खड़ा हुआ और वहां से चलता बना.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

