वायरल

Viral Video: गुस्साए हाथी ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, गजराज ने खिलौने की तरह हवाई में उड़ाई गाड़ियां

जब हाथी गुस्से में आता है तो उसके सामने कोई भी चीज आ जाए, वह किसी को नहीं छोड़ता है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्से में हाथी सड़क पर सिर्फ उत्पात ही नहीं मचाता है, बल्कि वो खिलौनों की तरह गाड़ियों में हवा में भी उछालते हुए नजर आ रहा है. यूट्यूब पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: गुस्साए हाथी ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, गजराज ने खिलौने की तरह हवाई में उड़ाई गाड़ियां
गुस्साए हाथी ने गाड़ी को हवा में उड़ाया (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: हाथियों (Elephants) की गिनती इस धरती के समझदार प्राणियों में होती है. इंसानों की तरह हाथियों को भी परिवार में रहना पसंद है, लेकिन अगर इनके गुस्से की बात करें तो जब हाथियों को गुस्सा आता है वो अपना आपा खो देते हैं. जब हाथी (Elephant) गुस्से में आता है तो उसके सामने कोई भी चीज आ जाए, वह किसी को नहीं छोड़ता है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गुस्से में हाथी सड़क पर सिर्फ उत्पात ही नहीं मचाता है, बल्कि वो खिलौनों की तरह गाड़ियों को हवा में भी उछालते हुए नजर आ रहा है. यूट्यूब पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी गुस्से में सड़क पर उतर आता है और सबसे पहले तो वह सड़क किनारे चल रहे लोगों पर हमला करता है, फिर वहां खड़ी गाड़ियों को हवा में उछालने लगता है. सड़क पर उत्पात मचाते हाथी को देखकर लोग यहां-वहां भागने लगते हैं. इसी दौरान गजरात की नजर काले रंग की कार पर पड़ती है, जिसके बाद वो गाड़ी पर कहर बरपाने लगता है. वह सूंड से कार को उठाता है और जमीन पर पटक देता है. यह भी पढ़ें: पानी की टंकी में गिरकर फंसा नन्हा हाथी, 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

सड़क पर खड़ी गाड़ी को उठाकर पटकने के दौरान दो और हाथी वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन दोनों हाथियों को देखने के बाद भी हाथी का गुस्सा शांत नहीं होता है और वो लगातार गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करता दिखता है. इसी वीडियो में आगे एक और हाथी के गुस्से को दिखाया गया है, जो जंगल से निकलकर सड़क से गुजर रही एक कार पर हमला कर देता है. वहीं वीडियो में एक अन्य हाथी के गुस्से को भी देखा जा सकता है, जो टूरिस्ट जीप पर हमला करते दिख रहा है. हाथियों के गुस्से का यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).