वायरल

Viral Video: गजरा बेच रहे गरीब बच्चे को अनजान शख्स ने दिया सरप्राइज, खुशी के मारे मासूम के चेहरे पर आ गई मुस्कान

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का इमोशनल कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क किनारे गजरा बेच रहे बच्चे को एक अजनबी शख्स ऐसा सरप्राइज देता है, जिसे देख बच्चे के चेहरे पर खुशी के मारे गजब की मुस्कान आ जाती है.

Viral Video: गजरा बेच रहे गरीब बच्चे को अनजान शख्स ने दिया सरप्राइज, खुशी के मारे मासूम के चेहरे पर आ गई मुस्कान
गजरा बेचने वाले बच्चे को मिला सरप्राइज (Photo Credits: X)

Viral Video: कुछ लोगों को बड़ी से बड़ी चीज मिल जाने पर भी खुशी नहीं मिलती है, जबकि कई लोगों को छोटी-छोटी चीजों में बड़ी खुशी मिल जाती है. कई बार तो किसी को ऐसा सरप्राइज भी मिल जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्चे का इमोशनल कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें  सड़क किनारे गजरा (Gajra) बेच रहे बच्चे को एक अजनबी शख्स ऐसा सरप्राइज (Surprise) देता है, जिसे देख बच्चे के चेहरे पर खुशी के मारे गजब की मुस्कान आ जाती है. दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को देख लोग इमोशनल हो रहे हैं और इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamhussainmansuri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- किसी की खुशी का कारण बनो. इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक दिन मैं भी ऐसा करूंगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क के किनारे बैठकर सामान बेचने वाली लड़की को मिला सरप्राइज, गिफ्ट देखकर खुशी से खिल उठा चेहरा

गजरा बेच रहे बच्चे को शख्स ने दिया सरप्राइज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hussain Mansuri (@iamhussainmansuri)

वायरल हो रहे इस वीडियो को आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा बच्चा सड़क किनारे बैठकर बालों में लगाने वाला गजरा बेच रहा है. बच्चे को देखकर एक शख्स उसके पास गजरा खरीदने के लिए आता है और गजरे के बदले में बच्चे को पैसे के साथ-साथ एक बड़े थैले में ढेर सारा खाने पीने का सामान भी देता है. शख्स से मिला सरप्राइज देखकर बच्चा बेहद खुश हो जाता है और उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. बच्चा अपनी मां से भी खुशी-खुशी सारी बात बताता है और उसकी मां के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).