Viral Video: सीगल को परेशान करने वाला बेलुगा व्हेल का क्यूट क्लिप वायरल, इतना प्यारा वीडियो आपने कभी नहीं देखा होगा
बेलुगा व्हेल का सीगल के साथ खेलते हुए एक मनमोहक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 12 अगस्त को 'Buitengebieden' यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था. इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. वीडियो में व्हेल की क्यूट हरकत सभी को पसंद आ रही है. अब तक वीडियो को 207 हजार से अधिक बार देखा गया है...
Viral Video: बेलुगा व्हेल का सीगल के साथ खेलते हुए एक मनमोहक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 12 अगस्त को 'Buitengebieden' यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था. इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. वीडियो में व्हेल की क्यूट हरकत सभी को पसंद आ रही है. अब तक वीडियो को 207 हजार से अधिक बार देखा गया है, 14 हजार लाइक्स के साथ-साथ 2.6k से अधिक रीट्वीट किए गए हैं. यह वीडियो देख आपका दिन बन जाएगा. वीडियो में व्हेल लगातार सीगल को परेशान करती ही दिखाई दे रही है और सीगल उससे बचने की कोशिश कर रही है. सीगल शांति से मछली पकड़ने की कोशिश कर रही थी. लेकिन व्हेल उसे ऐसा करने नहीं दे रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्टोर में घुसकर सीगल ने चुराया चिप्स का पैकेट, वीडियो देख दिल हो जाएगा खुश
व्हेल लगातार अपने मुंह से पक्षी के पैरों को पकड़ने की कोशिश करके सीगल को परेशान करने की कोशिश करती है. हालाँकि, सीगल व्हेल से परेशान रहते हुए तैरता रहता है. इस वीडियो को फिल्माने वाले लोगों को बैकग्राउंड में हंसते हुए सुना जा सकता है.
देखें वीडियो:
Beluga whale playing with a seagull.. pic.twitter.com/OfKKUSFfVr
— Buitengebieden (@buitengebieden_) August 12, 2021
ट्विटर यूजर्स इस वीडियो को एन्जॉय कर रहे हैं और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने अपने कमेंट्स में लिखा यह सबसे अच्छी चीज है जिसे मैंने पूरे साल देखा है. एक यूजर ने लिखा,'वह सीगल कितनी शांत है, व्हेल उसे सूंघ रही है लेकिन वो कुछ नहीं कर रही है. वहीं जब व्हेल दूसरी सीगल के पास गई तो वो उड़ गई. शायद यही नॉर्मल रिएक्शन है. हो सकता है कि पहली वाली सीगल उदास है और उसे परवाह नहीं है कि वह जिंदा रहे या मरे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

