Gold Ice Cream Viral Video: भारत के इस शहर में मिलती है 24 कैरेट सोने की आइसक्रीम, स्वाद चखना चाहेंगे आप
भारत के एक शहर में 24 कैरेट सोने की आइसक्रीम मिलती है. हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की आइस्क्रीम मिलती है, जिसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इस आइसक्रीम के वीडियो को अभिनव जेसवानी नाम के फूड ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Gold Ice Cream Viral Video: आइसक्रीम (Ice Cream) का नाम सुनते ही अधिकांश लोगों के मुंह में पानी आने लगता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को आइसक्रीम खाना बेहद पसंद है. अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो यकीनन आपने कई फ्लेवर वाले आइस्क्रीम खाए होंगे, लेकिन क्या आपने सोने के आइस्क्रीम का स्वाद चखा है. जी हां, भारत के एक शहर में 24 कैरेट सोने की आइसक्रीम मिलती है. हैदराबाद (Hyderabad) में 24 कैरेट सोने की आइस्क्रीम (24 Carat Gold Ice Cream) मिलती है, जिसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इस आइसक्रीम के वीडियो को अभिनव जेसवानी नाम के फूड ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस आइसक्रीम का नाम मिनी मिडास है, जो हैदराबाद के ह्युबर एंड हॉली कैफे में उपलब्ध है. अभिनव जेसवानी ने जस्ट नागपूर थिंग्स नामक इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- यह 24 कैरेट गोल्ड आइस्क्रीम हैदराबाद के ह्युबर एंड हॉली नाम के कैफे में उपलब्ध है. आज तक मैंने ऐसा आइसक्रीम नहीं खाया है, आप भी एक बार इसका स्वाद जरूर लें. यह भी पढ़ें: दिल्ली के एक दुकान में बिक रहा है 600 रुपए की कीमत वाला सोने का पान, Viral Video देख आप भी लेना चाहेंगे इसका स्वाद
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गोल्ड प्लेटेड आइस्क्रीम बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. सबसे पहले दुकानदार एक आइसक्रीम कोन लेता है और उस कोन में चॉकलेट नट्स, ड्रायफ्रूट और चॉकलेट सिरप डालता है, फिर उस पर सोने का वर्क लगाता है. आइसक्रीम की कीमत 500 रुपए बताई जा रही है. लोगों ने सोने के इस आइक्रीम को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने जहां इसे स्वादिष्ट बताया है तो वहीं कई लोगों ने कहा है कि सोने का भाव बहुत कम है.