Viral Video: तबले पर 14 लोगों ने एक साथ दी ‘शिव तांडव’ स्तोत्र की प्रस्तुति, भोले बाबा की आराधना के इस अंदाज ने जीता सबका दिल
मीडिया पर भगवान शिव की भक्ति का एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 14 लोग तबले पर शिव तांडव स्तोत्र की धुन बजाते दिख रहे हैं. वैसे तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तबले पर शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति और भोले बाबा की आराधना के अनोखे अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है.
Viral Video: भगवान शिव (Lord Shiva) की उपासना का पावन महीना सावन (Sawan) चल रहा है, ऐसे में हर कोई भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त शिवलिंग का अभिषेक करने के अलावा शिव के प्रिय मंत्रों का जप करते हैं. कई लोग 'शिव तांडव' स्तोत्र (Shiv Tandav Stotra) का पाठ भी करते हैं, दरअसल रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर भगवान शिव की भक्ति का एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें करीब 14 लोग तबले पर शिव तांडव स्तोत्र की धुन बजाते दिख रहे हैं. वैसे तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तबले पर शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति और भोले बाबा की आराधना के इस अनोखे अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है.
इस वीडियो को 'इंडियन म्यूजिक सोल' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. तबले पर शिव तांडव स्तोत्र की जबरदस्त जुगलबंदी का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है-'ॐ नमः शिवाय' मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए'. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे बेहतरीन दिन की शुरुआत और क्या हो सकती हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मजा आ गया.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साथ करीब 14 लोग तबला गुरु भार्गव दास जानी के साथ मिलकर शिव तांडव स्तोत्र की अद्भुत प्रस्तुति दे रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज में शिव तांडव बज रहा है, जिसके साथ सभी लोग खूबसूरत अंदाज में जुगलबंदी करते दिखाई दे रहे हैं. शिव उपासना का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

