वायरल

Viral Pic: शादी के मंडप में लैपटॉप पर काम करता नजर आया दूल्हा, लोगों ने कहा- वर्क फ्रॉम होम की वजह से हुआ यह हाल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक दूल्हा अपनी ही शादी के दौरान मंडप में बैठकर काम करता हुआ दिखाई दे रहा है.

Viral Pic: शादी के मंडप में लैपटॉप पर काम करता नजर आया दूल्हा, लोगों ने कहा- वर्क फ्रॉम होम की वजह से हुआ यह हाल
शादी के मंडप में काम करता दूल्हा (Photo Credits: Instagram)

Groom Working During His Wedding: कोराना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. इस महामारी काल के बाद से वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. कोरोना काल के समय से अब तक अधिकांश लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, जिसका असर कर्मचारियों की निजी जिंदगी पर देखने को मिल रहा है. वर्क फ्रॉम होम की वजह से लोगों को जल्द छुट्टियां नहीं मिलती हैं, जिसके चलते अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों के दौरान भी लोग लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आते हैं. इसी कडी में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसमें एक दूल्हा (Groom) अपनी ही शादी के दौरान मंडप में बैठकर काम करता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस तस्वीर को ig_calcutta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 11 हजार के करीब लोगों ने लाइक किया है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बंगाली शादी के दौरान एक दूल्हा मंडप में बैठकर काम कर रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, विदाई देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

देेखें तस्वीर-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Calcutta Instagrammers (@ig_calcutta)

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में बैठकर एक दूल्हा लैपटॉप पर ऑफिस का काम कर रहा है. इस दौरान उसके चेहरे पर ऑफिस के काम का प्रेशर भी साफ नजर आ रहा है. इसके साथ ही दूल्हे के बगल में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों को निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद अधिकांश लोगों का यही कहना है कि वर्क फ्रॉम होम की वजह से उसका यह हाल हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).