वायरल

Video: यूपी के इस स्कूल टीचर ने पढ़ाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, हॉट सीट पर बैठकर करते हैं बच्चों से सवाल

यूपी की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार नकारात्मक बातें सामने आती रहती हैं. हालांकि एक स्कूल की ओर से जो पहल सामने आई है वह काबिले तारीफ है. महाराजगंज में एक शिक्षक का छात्रों के भविष्य निर्माण के प्रति समर्पण साफ दिखाई दे रहा है. दरअसल यह पहल निचलौल तहसील के प्राथमिक विद्यालय रौतर में सहायक शिक्षक जावेद आलम ने की है...

Video: यूपी के इस स्कूल टीचर ने पढ़ाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, हॉट सीट पर बैठकर करते हैं बच्चों से सवाल
टीचर के पढ़ाने का अनोखा तरीका (Photo: YouTube)

उत्तर प्रदेश: यूपी की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार नकारात्मक बातें सामने आती रहती हैं. हालांकि एक स्कूल की ओर से जो पहल सामने आई है वह काबिले तारीफ है. महाराजगंज में एक शिक्षक का छात्रों के भविष्य निर्माण के प्रति समर्पण साफ दिखाई दे रहा है. दरअसल यह पहल निचलौल तहसील के प्राथमिक विद्यालय रौतर में सहायक शिक्षक जावेद आलम ने की है. वह कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर स्कूल में 'कौन बनेगा सैकड़ापति' कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Video: अनोखे ढंग से टीचर ने सिखाया बच्चों को पहाड़ा, दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल

'कौन बनेगा सैकड़ापति' का उद्देश्य बच्चों को खेलों के माध्यम से हिंदी, गणित और विज्ञान विषयों की जानकारी देना है. सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा सुधार की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है. यहां 'कौन बनेगा सैकड़ापति' में बच्चों से हॉट सीट पर बैठकर उनके विषय और सामान्य भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. सही जवाब देने पर 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की राशि मिलती है.

देखें वीडियो:

इस खेल के माध्यम से जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सभी छात्रों का ज्ञान भी बढ़ रहा है. लोग इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं. बीएसए आशीष सिंह जब स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे तो शिक्षक जावेद ने उन्हें हॉट सीट पर बिठा दिया. उनसे सवाल पूछे गए. सही जवाब देकर बीएसए ने 100 रुपये जीते. उन्होंने बच्चों से बात की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).