Video: बड़े प्यार से लंगूर ने दादी को लगाया गले और सहलाया सिर, वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल
इंसानों की तरह ही प्यार, दुलार और गले लगाने से जानवर शांत, सुरक्षित महसूस करते हैं. और, इस बात को साबित करने के लिए इंटरनेट पर ढेर सारे प्यारे-प्यारे जानवरों के वीडियो हैं जो आपको अचंभित कर देंगे... आश्चर्य है कि हम आपको जानवरों के ऐसे दिल को छू लेने वाले और स्नेही व्यवहार के बारे में क्यों बता रहे हैं? जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
जयपुर: इंसानों की तरह ही प्यार, दुलार और गले लगाने से जानवर शांत, सुरक्षित महसूस करते हैं. और, इस बात को साबित करने के लिए इंटरनेट पर ढेर सारे प्यारे-प्यारे जानवरों के वीडियो हैं जो आपको अचंभित कर देंगे... आश्चर्य है कि हम आपको जानवरों के ऐसे दिल को छू लेने वाले और स्नेही व्यवहार के बारे में क्यों बता रहे हैं? जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. एक लंगूर (जिसे हनुमान लंगूर या हनुमान बंदर भी कहा जाता है) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह लंगूर अचानक घर में घुस आता है और बिस्तर पर लेटी हुई दादी को गले लगाता है. ऐसा वो एक बार नहीं बल्कि दो बार करता है और कुक देर तक दादी को पकड़े रहता है और उसके बाद वो खुद चला जाता है. अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. वीडियो राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी इलाके में शूट किया गया था. यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे बच्चे से लिपट कर बीच सड़क पर प्यार जताने लगा बंदर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
35 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप की शुरुआत भंवरी देवी नाम की 90 वर्षीय महिला के बगल में बिस्तर पर बैठे लंगूर से होती है. भंवरी देवी लंगूर को धीरे से अपनी पीठ पर थपथपाना शुरू करती है, फिर लंगूर तुरंत उठकर भंवरी देवी के ऊपर बैठ जाता है, और उसे कई बार गले लगाना शुरू कर देता है. अगले कुछ सेकंड में लंगूर भी भंवरी देवी के बालों पर अपना हाथ फेरता है. और फिर धीरे-धीरे दरवाजे की ओर चलकर कमरे से निकल जाता है.
देखें वीडियो:
Even this monkey needed a hug! #midweekblues 🥺
.
This video from Palodi, in Rajasthan, is going #viral!! pic.twitter.com/rlWi1Lk3da
— India.com (@indiacom) June 23, 2021
पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक और महिला हाथ जोड़कर बिस्तर के पास खड़ी है. 23 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. अक्सर बदरों और लंगूरों को लोगों ने उत्पात मचाते हुए देखा होगा. लेकिन यह वीडियो बिलकुल अलग है और इमोशनल कर देने वाला है. इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

