Valentine's Day 2019: हैदराबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिखाई मनमानी, कपल्स की जबरन कराई शादी, देखें वीडियो

देश में पिछले कुछ दिनों से 'वैलेंटाइन डे' (Valentine's Day) की धूम मची हुई है. वैलेंटाइन डे पर युवा कपल्स अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं. आज वैलेंटाइन का आखिरी दिन है इस मौके पर हैदराबाद (Hyderabad) के कांडलाकोया पार्क में बजरंग दल के कुछ लोगों का एक प्रेमी युगल के साथ अभद्रता और जबरन शादी कराने का वीडियो सामने आ रहा है.

हैदराबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल की जबरन कराई शादी (Photo Credits: You Tube)

Valentine's Day 2019: देश में पिछले कुछ दिनों से 'वैलेंटाइन डे' (Valentine's Day) की धूम मची हुई है. वैलेंटाइन डे पर युवा कपल्स अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं. आज वैलेंटाइन का आखिरी दिन है इस मौके पर हैदराबाद (Hyderabad) के कांडलाकोया पार्क में बजरंग दल के कुछ लोगों का एक प्रेमी युगल के साथ अभद्रता और जबरन शादी कराने का वीडियो सामने आ रहा है.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल का शादी कराने के बाद कहा कि हम पश्चिमी संस्कृति और 'वेलेंटाइन डे' के खिलाफ हैं, क्योकि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है. बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ता चंडीगढ़ में भी सड़कों पर उतरे थे. जैसे ही ये कार्यकर्ता सेक्टर 16 स्थित पार्क में पहुंचे तो वहां मौजूद कई प्रेमी जोड़े भाग खड़े हुए.

यह भी पढ़ें- माता-पिता ने बिना पूछे कराई बहन की शादी, भाई ने गुस्से में चलाई गोली, मां की हुई मौत

वहीं ऐसी खबर आ रही है कि लखनऊ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेगम हजरत महल पार्क में घुसकर वहां बैठे लोगों से अभद्रता की. कुछ कार्यकर्ता तो युवा जोड़ों को पकड़कर मारने तक लगे. इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही. हालांकि, बाद में बवाल और मीडिया को देखकर पुलिस वाले पहुंचे. इसके बाद बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं को उन्‍होंने खदेड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड