उत्तर प्रदेश: शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हे ने किया नागिन डांस, दुल्हन ने तोड़ी शादी, देखें वायरल वीडियो
अगर आप नाचना नही जानते तो अपनी शादी में नाचने की सोचे भी न. क्योंकि आपके डांस से आपकी शादी टूट सकती है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दुल्हे को अपनी शादी में डांस करना बहुत महंगा पड़ गया. दुल्हा ने नशे में नागिन डांस कर दिया, जिसकी वजह से दुल्हन से शादी करने से ही इनकार कर दिया.
उत्तर प्रदेश: अगर आप नाचना नही जानते तो अपनी शादी में नाचने की सोचे भी न. क्योंकि आपके डांस से आपकी शादी टूट सकती है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दुल्हे को अपनी शादी में डांस करना बहुत महंगा पड़ गया. दुल्हे ने नशे में नागिन डांस कर दिया, जिसकी वजह से दुल्हन से शादी करने से ही इनकार कर दिया. ये घटना वरमाला के बाद की है. दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहना दी थी, लेकिन दुल्हे के नागिन डांस की वजह से पूरा मामला बिगड़ गया. दुल्हन के शादी से इनकार करने की बात दुल्हे को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने गुस्से में दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद शादी के स्थल पर बवाल मच गया, पुलिस को बुलाया गया. लड़के वालों ने लड़की पक्ष के सारे उपहार लौटा दिए. लेकिन इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
ख़बरों के अनुसार दूल्हा कॉलेज ड्रॉपआउट है जबकि लड़की ने आईटीआई में डिप्लोमा किया है. ख़बरों के मुताबिक जब बारात मैरिज हॉल पहुंची, तो लड़के के दोस्तों ने उसे डीजे फ्लोर पर खींच लिया और उसे डांस कराया. लड़की के परिवार ने लड़के को जब वहां से हटाने की कोशिश की तो उसने उनसे बुरा व्यवहार किया.
देखें वायरल वीडियो:
यह भी पढ़ें: कीचड़ से भरी सड़क पर इस शख्स ने लोटकर किया नागिन डांस, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
वरमाला के बाद लगा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हा नागिन डांस करने लगा. वो फर्श पर लोट-लोटकर नागिन डांस करने लगा, इस बात को दुल्हन बर्दाश्त नहीं कर पाई और शादी के लिए इनकार कर दिया. ख़बरों के अनुसार लड़का और लड़की पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

