वायरल

VIDEO: खूंखार शेर के पास दीवार फांदकर पहुंची महिला, करने लगी डांस- फिर उसके बाद जो हुआ...

मामला न्यूयॉर्क (NewYork) के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर (Bronx Zoo) का है. जहां एक महिला सुरक्षाघेरा तोड़ते हुए शेर के पिंजरे के अंदर चली गई. उसके बाद शेर के करीब जाकर डांस करने लगी. इस दौरान शेर शांत होकर सब देखता रहा. गनीमत यह है कि इस दौरान शेर ने महिला पर हमला नहीं किया. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. उसके बाद लोग देखकर हैरान रह गए. घटना के बाद अधिकारीयों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

VIDEO: खूंखार शेर के पास दीवार फांदकर पहुंची महिला, करने लगी डांस- फिर उसके बाद जो हुआ...
खूंखार शेर के आगे महिला ने किया डांस ( फोटो क्रेडिट- ANI )

जंगल का राजा शेर, एक बार जिस शिकार के पीछे पड़ जाए तो समझो उसकी आफत ही आ जाए. यही कारण है कि शेर से जंगल के जानवर ही नहीं बल्कि इंसान भी घबराते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर कभी कभार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं. जिनपर यकीन करना बड़ा मुश्किल हो जाता है. सोचिए कि अगर कोई इंसान शेर के आगे जाकर नाचने लगे तो क्या होगा. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला बेखौफ होकर एक शेर के सामने नाचने लगती है. उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

मामला न्यूयॉर्क (NewYork) के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर (Bronx Zoo) का है. जहां एक महिला सुरक्षाघेरा तोड़ते हुए शेर के पिंजरे के अंदर चली गई. उसके बाद शेर के करीब जाकर डांस करने लगी. इस दौरान शेर शांत होकर सब देखता रहा. गनीमत यह है कि इस दौरान शेर ने महिला पर हमला नहीं किया. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. उसके बाद लोग देखकर हैरान रह गए. घटना के बाद अधिकारीयों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें:- बालकनी में सेक्स कर रहा था कपल, इस वजह से हुई मौत.

गौरतलब हो कि कुछ महीनों पहले गुजरात (Gujarat) के अमरेली (Amreli) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था. जहां एक शख्स गायों (Cows) की जान बचाने के लिए शेर (Lion) से भिड़ गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो अमरेली जिले के खांभा में स्थित एक गौशाला का है जहां एक शेर ने 15 फीट ऊंची दीवार को लांघकर गाय और बछड़ों पर हमला कर दिया. शेर को देखकर गाय और बछड़ों में खलबली मच गई और वे सभी जान बचा कर भागने लगे. हालांकि शेर ने एक बछड़े को अपने जबड़ों में दबा लिया था लेकिन गौशाला के संचालक ने अपने साहस का परिचय दिया और शेर से भिड़ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).