वायरल

कड़ाके की ठंड के बीच छत पर ठुमके लगाते दिखे चाचा और चाची, दोनों के डांस का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक चाचा-चाची के डांस का मजेदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियों में कड़ाके की ठंड के बीच चाचा-चाची छत पर मस्त अंदाज में जमकर ठुमके लगा रहे हैं. इस दौरान उनके डांस मूव्स देखने लायक होते हैं.

कड़ाके की ठंड के बीच छत पर ठुमके लगाते दिखे चाचा और चाची, दोनों के डांस का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
छत पर चाचा-चाची का धमाकेदार डांस (Photo Credits: Instagram)

Uncle Aunty Dance Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, इसका अंदाजा लगाना किसी के लिए भी काफी मुश्किल होता है. खासकर लोगों के सिर डांस की खुमारी इस कदर छाई है कि वो अपने डांस के वीडियो (Dance Video) सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिनमें से कई डांस वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक चाचा-चाची (Uncle Aunty) के डांस का मजेदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियों में कड़ाके की ठंड के बीच चाचा-चाची छत पर मस्त अंदाज में जमकर ठुमके लगा रहे हैं. इस दौरान उनके डांस मूव्स देखने लायक होते हैं.

इस वीडियो को ram4444mojistar और ramprakash2572 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक ने लिखा है- आंटी से बढ़ियां डांस तो अंकल कर रहे हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- हमारा हिंदुस्तान बदल रहा है. यह भी पढ़ें: Pakistani Father-Daughter Dance: पिता और बेटी ने 'जेडा नशा' गाने पर किया जबरदस्त डांस, लोग हुए फैन

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Prakash (@ramprakash2572)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता गै कि कड़ाके की ठंड में अंकल और आंटी छत पर मस्तीभरे अंदाज में डांस कर रहे हैं. बैकग्राउंड में कुमार सानू और अल्का याग्निक के 'अब है नींद किसे…अब है चैन कहां…' सॉन्ग को सुना जा सकता है. चाचा-चाची इस गाने पर एक-दूसरे के साथ ताल बिठाकर ठुमके लगा रहे हैं. दोनों के डांस को देखने के लिए आस-पास की छतों पर लोग इकट्ठा हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).