बरसात के बाद गिर के जंगल में राजसी अंदाज में एक साथ चलते दिखे शेर, वायरल वीडियो जीत लेगा आपका दिल (Watch Video)

सोशल मीडिया पर गिर जंगल का एक और दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शेर राजसी अंदाज में एक साथ सैर करते नजर आ रहे हैं.वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बाद गिर के जंगल हरे-भरे नजर आ रहे हैं और दो शेर राजसी अंदाज में एक साथ चल रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है.

गिर के जंगल में राजसी अंदाज में चलते दिखे दो शेर (Photo Credits: Twitter)

गुजरात (Gujarat) के गिर जंगल (Gir Forest) में रहने वाले शेरों (Lions) को अक्सर जंगल के आसपास घूमते हुए देखा जाता है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि यहां सैर करते शेरों के सामने से लोग गुजरते हैं और शेर उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर गिर जंगल का एक और दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो शेर राजसी अंदाज में एक साथ सैर करते नजर आ रहे हैं.

राजनेता और उद्योगपति परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने राजसी शेरों का यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- गिर के जंगलों में दो पूर्ण विकसित शेरों को एक साथ देखने के लिए एक राजसी दृश्य क्या है. बारिश ने हरे रंग की पृष्ठभूमि प्रदान की है, जिससे यह शेरों के लिए टहलने के लिए एक आदर्श स्थान है. संगीत भी हाजिर है.

नाथवानी के अनुसार, यह अद्भुत क्लिप गिर के जंगल की है. बारिश के बाद शेरों को एक साथ टहलते देखा गया. जैसा कि कैप्शन में जिक्र किया गया है कि बारिश ने वास्तव में पूर्ण विकसित शेरों को चलने के लिए एक बेहतरीन पृष्ठभूमि प्रदान की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बाद गिर के जंगल हरे-भरे नजर आ रहे हैं और दो शेर राजसी अंदाज में एक साथ चल रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: जंगल के बीच सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों के सामने अचानक आ गए शेर, फिर जो हुआ उसे देख भी आप भी रह जाएंगे दंग (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले शेरों का दिलचस्प वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शेर अपने दो बच्चों के साथ जंगल की सड़क पर चलता हुआ दिखाई देता है, तभी उसी सड़क से बाइक सवार दो लोग गुजरते हैं, लेकिन शेरों को बीच सड़क पर देख वो वहीं रुक जाते हैं. हालांकि इस दौरान बाइक सवारों को रास्ता देने के लिए शेर अपने बच्चों के साथ किनारे हट जाता है और जंगल की तरफ जाने लगता है

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार; IMD से जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\