वायरल

'मेरे रश्के कमर' गाने पर इन दो लड़कियों का बेली डांस देख उड़ जाएंगे आपके होश

फिल्म 'बादशाहों' के एक गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. जी हां, हम 'मेरे रश्के कमर' नामक गाने की बात कर रहे हैं. इस गाने पर इन दो लड़कियों का बेली डांस देख आपके होश उड़ जाएंगे.

'मेरे रश्के कमर' गाने पर इन दो लड़कियों का बेली डांस देख उड़ जाएंगे आपके होश
'मेरे रश्के कमर' गाने पर बेली डांस करती हुई दो लड़कियां (Photo Credits : Youtube)

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहों' बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी पर इस फिल्म के एक गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. जी हां, हम 'मेरे रश्के कमर' नामक गाने की बात कर रहे हैं. इस गाने को एक डांसिंग नंबर के रूप में देखा जाता है. हर शादी में डांस करने के लिए यह गाना लोगों की फर्स्ट चॉइस बन गया है. यूट्यूब पर बहुत से लोगों ने इस गाने पर डांस करते हुए अपने वीडियो भी अपलोड किए हैं पर एक वीडियो ऐसा है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में दो लड़कियों को बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है. इनके डांस को देख आपको इस गाने के फिल्मी वर्जन में इलियाना डिक्रूज द्वारा किया गया डांस भी फीका लगेगा.

इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं. हम उम्मीद करते हैं कि आपको भी यह वीडियो पसंद आएगा.

आपको बता दें कि असल में यह गाना अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया है. इस गाने में आपको नुसरत फतेह अली खान और राहत फतेह अली खान की आवाज सुनने को मिलेगी. इस गाने को बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी जगहों पर शूट किया गया है. असल में यह एक गजल है जिसके बोल उस्ताद क़मर जलालवी ने लिखें हैं और संगीत खुद नुसरत फतेह अली खान ने दिया है.

अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के अलावा इस फिल्म में इमरान हाश्मी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में हैं. मिलन लुथरिया ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2018 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).