महिला के प्राइवेट पार्ट से निकला मरा हुआ कछुआ, यौन उत्पीडन की आशंका
गंभीर पेट दर्द की शिकायत होने पर केनेरी द्वीप पर रहने वाली एक ब्रिटिश महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित महिला के इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके वेजाइना से एक मरा हुआ कछुआ बाहर निकाला.
स्पेन के टेनेरिफ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, गंभीर पेट दर्द की शिकायत होने पर केनेरी द्वीप पर रहने वाली एक ब्रिटिश महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित महिला के इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके वजाइना से एक मरा हुआ कछुआ बाहर निकाला. इस वाकये को देखकर अस्पताल के डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ यौन उत्पीड़न का संदेह जताया है.
हालांकि पीड़ित महिला का कहना है कि ये मरा हुआ कछुआ वहां कैसे पहुंचा, वो खुद इस बात से हैरान है. पीड़िता की मानें तो वो एक दिन अपने ब्रिटिश दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गई थी. इस पार्टी के दो दिन बाद से उसके पेट में तेज दर्द होने लगा और इस मृत कछुए के चलते वो गंभीर संक्रमण की शिकार हो गई.
Sale de fiesta con compatriotas británicos y encuentra una tortuga en su vagina https://t.co/e4cfAQlrRw
— ABC de Canarias (@ABC_Canarias) September 20, 2018
गौरतलब है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न का संदेह जताने वाली पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है और महिला के वेजाइना से मिले मृत कछुए की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है, जिसके चलते केनेरी द्वीप पर रहने वाली इस महिला को गंभीर पेट दर्द का सामना करना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

