वायरल

पिंजरे में हाथ डालकर शेर की तस्वीर ले रहे थे पर्यटक, जानवर ने किया कुछ ऐसा... Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ

सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में हाथ डालकर पर्यटक फोन पर उसकी तस्वीर ले रहे थे, तभी शेर उनके पास आता है और शांति से उनके हाथ को पिंजरे से बाहर करता है.

पिंजरे में हाथ डालकर शेर की तस्वीर ले रहे थे पर्यटक, जानवर ने किया कुछ ऐसा... Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ
शेर ने पिंजरे से हटाया शख्स का हाथ (Photo Credits: X)

Lion Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि अधिकांश लोगों को जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों से बहुत डर लगता है, लेकिन कई लोग इन जानवरों को करीब से देखने का शौक भी रखते हैं, इसलिए ऐसे लोग जंगल सफारी पर निकल जाते हैं या फिर किसी चिड़ियाघर में जाकर जानवरों को करीब से देखते हैं. कई बार लोग ऐसी गलती भी कर बैठते हैं कि जानवर उन पर हमलावर हो जाते हैं, इसलिए जानवरों से उचित दूरी बनाकर रखने की अपील की जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें किसी चिड़ियाघर (Zoo) में शेर (Lion) के पिंजरे में हाथ डालकर पर्यटक (Tourist) फोन पर उसकी तस्वीर ले रहे थे, तभी शेर उनके पास आता है और शांति से उनके हाथ को पिंजरे से बाहर करता है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- लायन विनम्रतापूर्वक आगंतुकों से नियमों का पालन करने पर जोर देता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 19.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मां शेरनी को पुकारने के लिए नन्हे शेर ने लगाई ऐसी दहाड़, क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप

शेर ने पिंजरे से शख्स का हाथ किया बाहर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंजरे में एक शेर टहल रहा है और दो पर्यटक पिंजरे के बाहर दिखाई दे रहे हैं. उनमें से एक शख्स पिंजरे में हाथ डालकर मोबाइल फोन को अंदर करता है और शेर को अपने कैमरे में कैद करने लगता है. तभी शेर उसके पास आता है और अपने पंजे से उसके हाथ को पिंजरे से बाहर करते हुए आगे बढ़ जाता है. शेर की इस प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि वो आंगतुकों से नियम का पालन करने की अपील कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).