Viral Video: अटेंशन पाने के लिए कंगारू ने किया बेहोश होने का नाटक, नौटंकीबाज जानवर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंगारू अटेंशन पाने के लिए इंसानों की तरह बेहोश होने का नाटक करता है. उसकी नौटंकी देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

नौटंकीबाज कंगारू (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: फिल्मों या सीरियल्स में एक्टर्स अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी अदायगी के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन इंसानों की तरह कई जानवर भी अपनी नौटंकी से इंसानों को हैरत में डाल देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कंगारू (Kangaroo) अटेंशन पाने के लिए इंसानों की तरह बेहोश होने का नाटक करता है. उसकी नौटंकी देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. दरअसल, यह कंगारू ने पर्यटकों का अटेंशन पाने और मुफ्त में खाना खाने के लिए गजब की एक्टिंग करता है, जिसे देखकर पब्लिक भी उसकी फैन हो गई है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @brightworldsnews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- देखिए इस बेजुबां की कमाल की एक्टिंग. इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- मेरी बीवी भी अटेंशन पाने के लिए ऐसे ही करती है. वहीं दूसरे ने लिखा है- अरे कोई इस भाई को ऑस्कर दिलाओ. एक अन्य ने लिखा है- ओह भाईसाब! ये कंगारू सिर्फ अटेंशन का ही भूखा नहीं, बल्कि एक असली एंटरटेनर भी है. यह भी पढ़ें: Today’s Googly: कंगारू के कितने पैर होते हैं? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप!

अटेंशन पाने के लिए कंगारू ने किया बेहोश होने का नाटक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कंगारू लेटकर बेहोश होने का नाटक करता है, ताकि लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सके. लोगों का अटेंशन पाने के साथ-साथ खाने की चीजें पाने के लिए कंगारू बेहोश होने का नाटक करता है. कंगारू को बेहोश होते देख लोग परेशान हो जाते हैं और उस सहलाने और खाना खिलाने लगते हैं. इसके साथ ही कई लोग इस लम्हे को कैमरे में कैद करने लगे.

Share Now

\