TikTok Star Prateek Khatri Dies: टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया के इंफ्लूएंसर प्रतीक खत्री की कार दुर्घटना में मौत
टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया के इंफ्लूएंसर प्रतीक खत्री के चाहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर हैं. मंगवार की रात वे कही जा रहे थे. लेकिन दुर्घटना का शिकार होने की वजह से उनकी मौत हो गई.
- Read in
- English
नई दिल्ली: टिकटॉक स्टार (TikTok Star) और सोशल मीडिया (Social Media) के इंफ्लूएंसर प्रतीक खत्री (Prateek Khatri) के चाहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर हैं. मंगलवार की देर रात बागपत से देहरादून (Dehradun) स्थित अपने मेडिकल (Medical Collage) कॉलेज में जा रहे थे. उनकी कार साखन कला गांव के करीब पहुंची ही थी कि अचानक से सामने से आ रही एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिस हादसे के बाद प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई.
प्रतीक की मौत के बाद उनकी फ्रेंड आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करते हुए उनकी मौत पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है. आशिका ने खत्री के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “RIP, यह विश्वास करना कठिन है”. यह भी पढ़े: TikTok की लत बनी मौत की वजह! महाराष्ट्र के शिरडी में टिकटॉक वीडियो बनाते वक्त युवक की ऐसे गई जान
कार दुर्घटना में प्रतीक खत्री की मौत
बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रतीक खत्री के 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो की वजह से मशहूर थे. उनके अचानक निधन की खबर से फैंस काफी दुखी हैं. लोग उनकी इस मौत की खबर को विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

