ये गाय लड़कों के साथ खेलती है फुटबॉल, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, आप भी देखें
अगर आपको लगता है कि सिर्फ इंसान की फुटबॉल खेल सकते हैं तो आप गलत हैं. सोशल मीडिया पर गाय का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लड़कों के साथ फुटबॉल खेलती नजर आ रही है. फुटबॉल खेलती गाय का यह वीडियो देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
अगर आपको लगता है कि फुटबॉल (Football) जैसे खेल खेलना सिर्फ इंसानों का ही काम है तो इस वीडियो को देखने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक गाय लड़कों के साथ फुटबॉल खेलती (Cow Playing Football) नजर आ रही है. मैदान में लड़कों के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेलती इस गाय का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे व्यापक रूप से शेयर भी कर रहे हैं. इस वीडियो में गाय (Cow) जिस तरह से फुटबॉल खेल रही है उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
वीडियो में गाय अपने पैरों के नीचे फुटबॉल को पकड़े हुए नजर आ रही है. कहा जा रहा है कि यह वीडियो गोवा के किसी स्थान का है. हालांकि आपने इससे पहले कुत्तों और बकरियों को गेंदों का पीछा करते हुए देखा होगा, लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि अब गायें भी इंसानों के इस खेल में बढ़चढ़कर दिलचस्पी दिखाने लगी हैं.
लड़कों के साथ फुटबॉल खेलती गाय-
इस वीडियो में पहले तो गाय अपने पैरों नीचे फुटबाल को पकड़े हुए लड़कों का इंतजार करती नजर आती है और जब लड़कों के ग्रुप में से एक लड़का फुटबॉल लेने के लिए गाय के करीब जाने की कोशिश करता है तो वो उसे सिंग दिखाने लगती है. लड़कों के ग्रुप में से बारी-बारी से सभी लड़के फुटबॉल गाय से लेने की कोशिश करते हैं, आखिर में एक लड़का गाय से फुटबॉल लेने में कामयाब हो जाता है. इसके बाद गाय फुटबॉल के लिए लड़कों के पीछे दौड़ती है. यह भी पढ़ें: केरल के वायनाड में बाइक सवार दो लोगों के पीछे पड़ गया बाघ, देखें Video
गौरतलब है कि लड़कों की तरह गाय भी फुटबॉल को लेने के लिए उनके बीच दौड़ती है. फुटबॉल खेलती गाय के इस वीडियो को जिसने भी देखा वो खुद को हंसने से नहीं रोक पाया. हालांकि पिछले साल भी एक महिला के साथ फुटबॉल खेलती हुई गाय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई मजेदार कमेंट भी किए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

