वायरल

दुनिया की सबसे कम उम्र की मां Lina Medina, जिसने पांच साल में बच्चे को दिया था जन्म

Lina Medina जब पांच साल की थी. उस वक्त उनके पेट का आकार अचानक बड़ा होने लगा. पहले तो घरवालों को लगा कि यह कोई ट्यूमर या समान्य बिमारी होगी. यही सोच कर परिवार के लोग पांच साल की लीना को डॉक्टर के पास लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने पाया कि पांच साल की लीना मेडिना गर्भवती है. इस जांच के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने लीना को अस्पताल में अपने निगरानी में रख लिया.

दुनिया की सबसे कम उम्र की मां Lina Medina, जिसने पांच साल में बच्चे को दिया था जन्म
बच्चे की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- ANI)

यदि आपको बताया जाए कि एक पांच साल की लड़की ने गर्भवती होने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था. तो आपको शायद हमारी बातों पर यकीन नहीं होगा. वैसे सुनने के बाद ऐसा हर किसी को लगेगा. सभी यही कहेंगे कि यह पॉसिबल नहीं है. लेकिन ऐसा हुआ था. इस घटना ने हर किसी को अचरज में डाल दिया है. लोग इस खबर के बाद हैरान से हो गए थे. सभी के मन ने एक ही सवाल था, ये कैसे हो सकता है. चलिए हम आपको उस लड़की के बारें में बताते हैं जिसने महज पांच साल, सात महीने और 17 दिन की उम्र में एक लड़के को जन्म दिया था. दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की लीना मेडिना के नाम आज भी यह रिकॉर्ड दर्ज है. लीना मेडिना (Lina Medina) का जन्म पेरू के तिक्रापो में 27 सितम्बर 1933 को हुआ था.

Lina Medina जब पांच साल की थी. उस वक्त उनके पेट का आकार अचानक बड़ा होने लगा. पहले तो घरवालों को लगा कि यह कोई ट्यूमर या समान्य बिमारी होगी. यही सोच कर परिवार के लोग पांच साल की लीना को डॉक्टर के पास लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने पाया कि पांच साल की लीना मेडिना गर्भवती है. इस जांच के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने लीना को अस्पताल में अपने निगरानी में रख लिया. Tik Tok पर इस 16 साल की लड़की को फॉलो करते हैं 10 करोड़ लोग, जानिए कौन है चार्ली डीएमेलियो.

लीना मेडिना ने 14 मई, 1939 को ऑपरेशन द्वारा एक बेटे को जन्म दिया. रिपोर्ट कहते हैं कि लीना ने जिस बच्चे को जन्म दिया था दोनों बाद में स्वस्थ थे. इत्तेफाकन जिस दिन लीना मेडिना ने बच्चे को जन्म दिया था. उस दिन देश में मदर्स डे मनाया जाता था. लेकिन इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिल पाया कि लीना इतनी कम उम्र कैसे मां बनी. मेडिकल साइंस के रिसर्च के पास सवाल का जवाब आज भी नहीं है. वहीं, लीना का बच्चा 40 साल तक जीवित रहा. बेटे को जन्म देने वाली लीना ने साल 1972 में शादी कर ली थी. उसके बाद उन्होंने नर्स की नौकरी में अपना समय व्यतीत की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).