वायरल

साड़ी की दुकान में अचानक जा घुसी अनियंत्रित बाइक, फिर जो हुआ… Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक असंतुलित बाइक अचानक से साड़ी की दुकान में घुस जाती है, उसके बाद का मंजर देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस घटना में बाइक सवार और दुकान में मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गई.

साड़ी की दुकान में अचानक जा घुसी अनियंत्रित बाइक, फिर जो हुआ… Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
साड़ी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित बाइक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वाहन चलाते (Driving Vehicle) समय अक्सर लोगों से सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की अपील की जाती हैं, क्योंकि कई बार जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है और कोई बड़ा हादसा हो जाता है. गाड़ी चलाते समय अगर संतुलन बिगड़ जाए तो किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक असंतुलित बाइक (Uncontrolled Bike) अचानक से साड़ी की दुकान में घुस जाती है, उसके बाद का मंजर देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस घटना में बाइक सवार और दुकान में मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गई.

इस वीडियो को Paul Oommen ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- लगता है कोई जल्दबाजी में काम पर आया है. शेयर किए जाने के कुछ ही समय बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा. इसे अब तक 43.6K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 753 लोगों ने इसे रीट्वीट और 2,929 लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मेकअप आर्टिस्ट का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन आपको कर देगा हैरान, वीडियो देख असली नकली में नहीं कर पाएंगे फर्क

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साड़ी की दुकान में तीन महिलाएं और एक पुरुष नजर आ रहा है. दो महिलाएं साथ में बैठकर बात कर रही हैं और एक पुरुष उनके बगल में खड़ा है. इसी दौरान अचानक से एक तेज रफ्तार बाइक सीधे दुकान के भीतर घुस जाती है और बाइक सवार उछलकर गिर जाता है. असंतुलित बाइक को दुकान में घुसते देख वहां मौजूद महिलाएं और पुरुष घबराकर दूसरी तरफ भाग जाते हैं. हालांकि दुकान में मौजूद लोगों और बाइक सवार की किस्मत अच्छी साबित होती है, वरना उनके साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).