वायरल

लड़की ने की खतरनाक सांप के साथ मस्ती करने की गलती, नागराज ने कुछ इस तरह से दबोच लिया हाथ (Watch Viral Video)

सांपों से खौफ खाने वाले लोग जहां सांपों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं तो कई लोग सांपों के साथ खिलौनों की तरह खेलते हुए दिखाई देते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की खतरनाक सांप से मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है, जिससे सांप को गुस्सा आ जाता है और वो उसके हाथ को दबोच लेता है.

लड़की ने की खतरनाक सांप के साथ मस्ती करने की गलती, नागराज ने कुछ इस तरह से दबोच लिया हाथ (Watch Viral Video)
सांप के साथ मस्ती (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media)  पर अक्सर सांपों (Snakes) के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों की विभिन्न प्रजातियों के वीडियो देखकर एक ओर जहां आम लोग हैरत में पड़ जाते हैं तो वहीं स्नेक लवर्स इस तरह के वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. सांपों से खौफ खाने वाले लोग जहां सांपों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं तो कई लोग सांपों के साथ खिलौनों की तरह खेलते हुए दिखाई देते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की खतरनाक सांप से मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है, जिससे सांप को गुस्सा आ जाता है और वो उसके हाथ को दबोच लेता है.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल होने लगा. इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं और स्नेक हाउस के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: King Cobra and Dog Fight: अपने मालिक को सांप से बचाने के लिए कुत्ते ने की जानलेवा किंग कोबरा से लड़ाई, ऐसे उतारा मौत के घाट

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक सांप के साथ ल़ड़की मस्ती करने की कोशिश करती है. लड़की सांप के पास अपनी हथेली ले जाती है और उसके साथ शरारत करने की कोशिश करती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्सैल सांप शीशे के केबिन में आराम फरमा रहा है और तभी लड़की उसे छेड़ने लगती है. लड़की अपना दायां हाथ सांप की तरफ बढ़ाती है, तभी सांप को गुस्सा आता है और वो लड़की के हाथ को दबोच लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).