Dog Takes its Horse Friend for a Walk: क्यूट डॉग द्वारा अपने दोस्त घोड़े को सैर के लिए ले जाते हुए क्लिप वायरल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्यारे और मजेदार जानवरों के वीडियो का एक विशाल भंडार है, चाहे वह पालतू कुत्तों, बिल्लियों, पांडा या किसी अन्य जानवर का हो और, ऐसे मस्ती भरे वीडियो अक्सर वायरल भी हो जाते हैं. हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा कुत्ता, अपने दोस्त घोड़े को टहलने के लिए ले जा रहा है...
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्यारे और मजेदार जानवरों के वीडियो का एक विशाल भंडार है, चाहे वह पालतू कुत्तों, बिल्लियों, पांडा या किसी अन्य जानवर का हो और, ऐसे मस्ती भरे वीडियो अक्सर वायरल भी हो जाते हैं. हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा कुत्ता, अपने दोस्त घोड़े को टहलने के लिए ले जा रहा है और हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि जानवरों की इस प्यारी जोड़ीदेखकर निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और आपको सेकंड में आपके मंडे ब्लूज़ से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी. वायरल हॉग नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया और इसे कैप्शन दिया गया, "चिंता मत करो दोस्त, मैं आपका मार्गदर्शन करूंगा!" यह भी पढ़ें: Elephant Video: एक हाथी को खाना खिलाते हुए बूढ़ी अम्मा का वीडियो वायरल, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल
28 सेकंड की छोटी वीडियो क्लिप में एक छोटा काला कुत्ता एक काले रंग के घोड़े की लगाम पकड़े हुए दिखाई दे रहा है. कुत्ता आगे आगे और घोड़ा पीछे चलता हुआ दिखाई दे रहा है. दोनों को एक मैदान और अस्तबल में घूमते हुए अपने समय का आनंद लेते देखा जा सकता है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुत्ते ने रस्सी को कस कर पकड़ रहा है और घोड़े को अपने साथ चलवा रहा है.
देखें वीडियो:
"Don't worry friend, I will guide you!" 🤣🐴🐶#viralhog #corgi #puppy #horse #feelgood pic.twitter.com/DIxTiRcls5
— ViralHog (@ViralHog) September 4, 2021
इस तरह के मनमोहक वीडियो लोगों के मूड को तुरंत आनंदित कर देते हैं. कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार, अप्रत्याशित पशु हरकतें हमें एक अलग न्यूरोलॉजिकल स्तर पर आकर्षित करती हैं. विक्टोरिया विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंटिस्ट ओलाव क्रिगोलसन ने एक बार कहा था, "आप कुछ प्यारा और क्रेजी देखने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं और फिर आप इसे देखते हैं तो ये मस्तिष्क के लिए एक इनाम के रूप में माना जाता है." सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

