वायरल

भैंस को रास नहीं आई हाथी की मस्ती, देखते ही देखते दोनों के बीच शुरू हो गई जबरदस्त लड़ाई (Watch Viral Video)

एक जंगल से हाथी और भैस का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी की मस्ती भैंस को पसंद नहीं आती है और उसे काफी गुस्सा आ जाता है. इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है.

भैंस को रास नहीं आई हाथी की मस्ती, देखते ही देखते दोनों के बीच शुरू हो गई जबरदस्त लड़ाई (Watch Viral Video)
हाथी और भैंस की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Elephant vs Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) की विशेषता वाले वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है. कभी जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच दोस्ताना अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी जानवरों के बीच की जबरदस्त लड़ाई देख हर कोई हैरान रह जाता है. वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) तो जैसे जानवरों की विशेषता वाले वीडियो देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही जंगली जानवरों के वीडियो शेयर किए जाते हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक जंगल से हाथी (Elephant) और भैंस (Buffalo) का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी की मस्ती भैंस को पसंद नहीं आती है और उसे काफी गुस्सा आ जाता है. इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है.

हाथी द्वारा छेड़े जाने पर गुस्साई भैंस उसे सबक सिखाने के लिए उससे भिड़ जाती है. इस वीडियो को animals.energy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- संभवत: वह भी हंस रहा होगा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा- लेग डे को मिस मत करना. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: जब बीच सड़क पर बैठकर बाघ ने रोका भालू का रास्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक तरफ हाथियों का झुंड है तो वहीं दूसरी तरफ भैंसों का एक झुंड दिखाई दे रहा है. भैंस को अपने पास देखते ही हाथी को मस्ती सूझती हैं और वो भैंस के साथ शरारत करने लगता है, जिससे भैंस को गुस्सा आ जाता है. हाथी की हरकत से नाराज होकर भैंस उससे भिड़ जाती है और दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है, लेकिन इस वीडियो को देखकर हैरान होने के बजाय लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).