पढ़ा रही थी टीचर, तभी क्लास में पीछे की तरफ नहाने लगा छात्र, Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम में टीचर पढ़ाई हुई नजर आ रही है तो वहीं क्लास में पीछे की तरफ एक छात्र नहाता हुआ दिखाई दे रहा है.
Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कई मजाकियां, कई हैरान करने वाले तो कई हंसाने-गुदगुदाने वाले होते हैं. ऐसे वीडियोज को लोग देखना भी काफी पसंद करते हैं. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम (Classroom) में टीचर (Teacher) पढ़ाती हुई नजर आ रही है तो वहीं क्लास में पीछे की तरफ एक छात्र (Student) नहाता (Bath) हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, बल्कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट होने पर भी मजबूर हो रहे हैं.
इस मजेदार वीडियो को @chibudunga नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि टीचर ने मुझे क्लास में नहाने दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 26k व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. यह भी पढ़ें: लजीज पकवान की तरह बड़े चाव से लोहे की कीलें खाता दिखा शख्स, Viral Video ने उड़ाए लोगों के होश
देखें वीडियो-
Can’t Believe The Teacher Let Me Shower In Class 🤣🤣 pic.twitter.com/7wCmQPhwwS
— Chibu 🌟 (@chibudunga) January 28, 2024
घटना फ्लोरिडा के एटलांटिक यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास चल ही है और इसी क्लास में पीछे बैठकर एक छात्र नहा रहा है और वो लेक्चर में टीचर की सारी बातें भी सुन रहा है. बताया जा रहा है कि लड़के का नाम चीबू है, जो अपनी साइंस टीचर के साथ प्रैंक करना चाहता था, इसलिए उसने क्लास में ही नहाने की प्लानिंग की. हालांकि उसके इस प्रैक पर डांटने या उसके खिलाफ कोई एक्शन लेने के बजाय टीचर ने उसे सिर्फ शांत रहने के लिए कहा, क्योंकि वो नहाते समय गाना भी गा रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

