'पुष्पा राज...अपुन लिखेगा नहीं', 10वींं के छात्र पर चढ़ा फिल्म का खुमार, परीक्षा दे रहे बच्चे ने आंसर शीट में ठोंका डायलॉग
इन दिनों एक 10वीं कक्षा के बच्चे की उत्तर पुस्तिका सुर्खियों में छाई हुई है. पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में एक छात्र ने अपनी आंसर शीट पर कुछ ऐसा लिखा जिसको पढ़कर टीचर भी हैरान रह गया.
7 अप्रैल: फिल्म पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) को रिलीज हुए काफी दिन बित चुके हैं, लेकिन लोगों के सिर से इसके डायलॉग्स (Pushpa Popular Dialogue) का नशा उतर ही नहीं रहा. इसके गानों के हुक स्टेप्स पर लोग जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. हर कोई इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. इस बीच एक छात्र पर फिल्म का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने अपनी आंसर शीट में ऐसी क्रिएटिवटी दिखा डाली, जिससे शिक्षक हैरान रह गए.
सोशल मीडिया पर एक 10वीं के बच्चे की आंसर शीट का पन्ना वायरल हो रहा है. पुष्पा के फैन इस छात्र ने अपनी आंसर शीट पर ही साफ कर दिया कि वो 'लिखेगा नहीं.' आंसर शीट में छात्र ने पहले ही पेज पर लिखा है – ‘पुष्पा, पुष्पराज… अपुन लिखेगा नहीं.’
answer sheet me v pushpa raj🤣🤣 pic.twitter.com/3RVwDwB4to
— Manoj Sarkar (@manojsarkarus) April 4, 2022
answer sheet me v pushpa raj🤣🤣 pic.twitter.com/3RVwDwB4to
— Manoj Sarkar (@manojsarkarus) April 4, 2022
खबरों के अनुसार यह आंसर शीट पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है. हाल ही में बंगाल के माध्यमिक परीक्षा संपन्न हुई है. टीचर अब कॉपी के मूल्यांकन हो रहा है. आंसर शीट पर छात्र ने पुष्पा का डायलॉग लिखा है, हालांकि छात्र ने कॉपी में सवालों का जवाब दिया था या नहीं इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है. यह आंसर शीट जिसने भी देखी, उसकी हंसी छूट गई. कुछ लोगों का दिमाग ये सोचकर चकरा गया कि इस बच्चे को पास-फेल होने का ज़रा भी डर नहीं है. सभी लोग यह सोचने के लिए मजबूर हो गए कि आखिर बोर्ड के एग्जाम में कोई छात्र ऐसा कैसे कर सकता है. वहीं कुछ लोगों ने बच्चे के जमकर मजे लिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

