वायरल

Viral Video: क्लास में पीछे वाली बेंच पर प्याज-टमाटर काटकर भेल बना रहा था छात्र, हरकत देख लोगों ने जमकर लिए मजे

सोशल मीडिया पर एक बैक बेंचर का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक स्टूडेंट पिछली सीट पर बैठकर चलती क्लास में टमाटर और प्याज काटकर भेल बनाता नजर आ रहा है. उसकी कारस्तानी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उसके मजे ले रहे हैं.

Viral Video: क्लास में पीछे वाली बेंच पर प्याज-टमाटर काटकर भेल बना रहा था छात्र, हरकत देख लोगों ने जमकर लिए मजे
क्लास में भेल बनाता छात्र (Photo Credits: X)

Viral Video: स्कूल और कॉलेज (School and College) का दौर हर इंसान के लिए उनकी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर में से एक होता है, इसलिए स्कूल-कॉलेज की खुशनुमा यादों को लोग जीवन भर याद करते हैं. यह वही दौर होता है, जब पढ़ाई के साथ-साथ दोस्तों के साथ मौज-मस्ती वाले पल बीतते हैं. खासकर बैक बेंचर्स से जुड़े कई किस्से होते हैं जो काफी मजेदार होते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बैक बेंचर का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक स्टूडेंट पिछली सीट पर बैठकर चलती क्लास में टमाटर (Tomato) और प्याज (Onion) काटकर भेल (Bhel) बनाता नजर आ रहा है. उसकी कारस्तानी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उसके मजे ले रहे हैं.

इस वीडियो को @rose_k01 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- Backbencher Pro Max ???. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- हम भी बैक बेंचर थे, लेकिन ये तो कुछ ज्यादा ही आगे निकल गया. वहीं दूसरे ने लिखा है- पढ़ाई पूरी होने के बाद भी भेलपूरी ही बेचेगा और एजुकेशन सिस्टम को कोसता रहेगा. यह भी पढ़ें: व्यस्त सड़क पर टशन से स्कूटी दौड़ाती दिखी बच्ची, Viral Video देख भड़के लोगों ने पिता को लगाई लताड़

क्लास की पिछली बेंच पर बैठकर भेल बनाता छात्र

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लास्ट वाली बेंच पर बैठा छात्र बेंच के नीचे हाथ रखकर चाकू से प्याज काटता है, फिर वो टमाटर काटता है और दोनों को चॉपर में डालकर उन्हें चॉप करता है. चलती क्लास में टीचर ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिख रहे हैं, लेकिन छात्र भेल बनाने में बिजी दिखाई दे रहा है. प्याज-टमाटर को चॉप करने के बाद वो एक टिफिन में कुरमुरा डालकर उसमें सेंव मिक्स करता है और फिर उसमें चॉप किए हुए टमाटर और प्याज को डालकर उसे अच्छे से मिक्स करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).