वायरल

चलती बाइक की सीट पर खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें चलती बाइक की सीट पर खड़ा होकर एक शख्स सेल्फी लेने की कोशिश करता है, तभी उसके साथ ऐसा कुछ हो जाता है जिसे देखकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

चलती बाइक की सीट पर खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी
बाइक पर सेल्फी लेने की कोशिश करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Stunt Goes Wrong Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में हर कोई खुद को सबसे अलग और यूनिक बताने की कोशिश में जुटा हुआ है. लोगों के बीच पॉपुलर होने के लिए लोग खुद को मुसीबत में डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं. आए दिन इंटरनेट पर स्टंट से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, कोई स्टंट (Stunt) करने में कामयाब हो जाता है कि तो कोई मुंह के बल गिर जाता है. बावजूद इसके लोग स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं और अपनी जान को जोखिम में डालते रहते हैं. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें चलती बाइक की सीट पर खड़ा होकर एक शख्स सेल्फी (Selfie) लेने की कोशिश करता है, तभी उसके साथ ऐसा कुछ हो जाता है जिसे देखकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- टाटा... बाय...बाय... खत्म, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- बेचारे को गर्मी चढ़ गई थी ना... यह भी पढ़ें: Stunt Goes Wrong: साइकिल पर स्टंट कर रहा था लड़का, संतुलन बिगड़ते ही मुंह के बल गिरा धड़ाम

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पूरी रफ्तार से बाइक हाइवे पर दौड़ा रहा है, तभी बाइक चला रहा शख्स हैंडल छोड़कर पीछे घूमकर बैठ जाता है और पीछे बैठा शख्स बाइक पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगता है. यूनिक कंटेंट बनाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो सड़क पर धड़ाम से जा गिरता है, जबकि दूसरा शख्स सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा. इस नजारे को देखकर यकीनन आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).