श्रीलंका के पूर्व मत्स्य पालन मंत्री Dilip Wedaarachchi ने सी फूड को लेकर फैली अफवाहों को दूर करने के लिए खाई 'कच्ची मछली' - Video

पूर्व मंत्री ने इस दौरान पूरे श्रीलंका में मछुआरों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया. COVID-19 संक्रमण में वृद्धि के बाद से और महामारी के डर के चलते सभी मछुआरे भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व राज्य मत्स्य मंत्री दिलीप वासाराचची (Dilip Wedaarachchi) ने एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान "कच्ची मछली" खाकर सभी पत्रकारों को आश्चर्यचकित कर दिया. दिलीप वासाराचची ने ऐसा इसलिए किया क्यों कि वह COVID-19 के चलते सीफूड को लेकर फैली अफवाहों को दूर करना चाहते थे. नीचे दिए गए वीडियो में आप 13:52 मिनट से देख सकते हैं कि पूर्व मंत्री एक मछली उठाते हैं और उसका एक टुकड़ा काटते हैं. वे मछली के कच्चे मांस को चबाते निगलते हुए देखे गए.

पूर्व मंत्री ने इस दौरान पूरे श्रीलंका में मछुआरों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया. बता दें कि COVID-19 संक्रमण में वृद्धि के बाद से और महामारी के डर के चलते सभी मछुआरे भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

महामारी के चलते यहां सरकार ने कई मछली बाजारों को बंद कर दिया जहां कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए. जिसके बाद पूरे देश में एक अफवाह फैल गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह रोग समुद्री भोजन के माध्यम से भी प्रसारित हो रहा है.

मछली से कोरोना वायरस फैलने के डर ने श्रीलंका के निवासियों को सी फूड छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है. जबकि यह वहां के निवासियों के दैनिक आहार का एक मुख्य हिस्सा है. इन सब के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि मछलियों से कोरोना वायरस नहीं फैलता है.

इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री ने राजपक्षे की अगुवाई वाली सरकार से सी फूड को लेकर फैली गलत सूचनाओं को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की. विपक्षी दलों ने सरकार से उन मछुआरों को सहायता देने की भी अपील की है जो महामारी के कारण आर्थिक रूप से पस्त हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड