वायरल

Snake Viral Video: जहरीले सांप को मुंह में पकड़कर इस शख्स ने दिखाया खतरनाक खेल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

सांप का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है. सांप देखना तो दूर की बात है. अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स ने मुंह में जहरीले सांप को पकड़कर कई करतब दिखाए, इस करतब को देख कर आपका दिल दहल जाएगा. इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स अपने गले में एक जहरीला सांप पहने हुए दिखाई दे रहा है.

Snake Viral Video: जहरीले सांप को मुंह में पकड़कर इस शख्स ने दिखाया खतरनाक खेल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
सांप को मुंह में पकड़कर स्टंट करता दिखाई दिया शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: इन्सटाग्राम)

सांप का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है. सांप देखना तो दूर की बात है. अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स ने मुंह में जहरीले सांप को पकड़कर कई करतब दिखाए, इस करतब को देख कर आपका दिल दहल जाएगा. इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स अपने गले में एक जहरीला सांप पहने हुए दिखाई दे रहा है और उसे अपने मुंह से पकड़कर करतब करता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो को इन्स्टाग्राम यूजर क्रांति लोडेवाला ने शेयर किया है. इस वीडियो को 11 मार्च को शेयर किया गया है. जिसके बाद से लोग लगातार इस स्टंट को देख रहे हैं. शख्स के गले में जो सांप दिखाई दे रहा है, वो किंग कोबरा दिखाई दे रहा है. यह जहरीला है या नहीं इसका पता नहीं लग पाया है, लेकिन बिना जहर के सांप को भी ऐसे मुंह में पकड़ने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए. यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: इन दो सांपो में हो रही है खतरनाक लड़ाई, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

देखें वीडियो:

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by KARANTI LODE (@karantilodewala)

इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और सोच में पड़ गए हैं कि आखिर शख्स ने ऐसा कैसे कर लिया? लोगों से यह आग्रह किया जाता है कि इस स्टंट को ट्राय न करें. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग -अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).