वायरल

सांप को छेड़ने की शख्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, गुस्साए नागराज ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

सांप के साथ पंगा लेना भारी भी पड़ सकता है और ऐसी गलती करने की भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को पकड़कर उसे परेशान करने की कोशिश करता है, जिससे नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स को ऐसा सबक सिखाता है कि शख्स जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.

सांप को छेड़ने की शख्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, गुस्साए नागराज ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
सांप ने शख्स को सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप (Snake) के कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई लोग जहां सांप का नाम सुनने मात्र से ही खौफ खाने लगते हैं तो वहीं कई लोग दिलेरी से सांपों (Snakes) के साथ खेलना पसंद करते हैं. हालांकि सांप के साथ पंगा लेना भारी भी पड़ सकता है और ऐसी गलती करने की भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को पकड़कर उसे परेशान करने की कोशिश करता है, जिससे नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स को ऐसा सबक सिखाता है कि शख्स जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा. इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को @CatchingPlus नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 5.6K व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लुंगी पहनकर एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश करता है. सांप की पूंछ पकड़कर उसे हवा में उठाए रखने की कोशिश करता है. शख्स बार-बार सांप के फन को पकड़ने की कोशिश करता है.उसे ऐसा करते देख सांप को गुस्सा आ जाता है. यह भी पढ़ें: Snake Dance Viral Video: आइने के सामने मस्त होकर सांप ने किया जबरदस्त डांस, लोग बार-बार देख रहे हैं यह मजेदार वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स जमीन पर बैठकर सांप के फन को लकड़ी से दबाने की कोशिश करता है, सांप उछलकर उसकी लुंगी को पकड़ लेता है और उसे ऐसा करते देख शख्स फौरन खड़ा हो जाता है. वो सांप को दूर भगाने की कोशिश करता है, लेकिन सांप लुंगी नहीं छोड़ता है, जिसके बाद शख्स चिल्लाने लगता है और शख्स अपनी लुंगी उतारकर फेंक देता है और वहां से भाग निकलता है. इसके बाद सांप जमीन पर पड़ी लुंगी में दाखिल होकर फन मारता हुआ नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).